{"_id":"5bb6689a867a5529211c9a0c","slug":"201538680986-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी की आड़ में नहीं मिला पूरा दाम तो भड़के किसान मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव कार्यालय धान लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी की आड़ में नहीं मिला पूरा दाम तो भड़के किसान मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव कार्यालय धान लेकर पहुंचे
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। खेतों में कुदरत की मार के बाद अब मंडियों में भी किसानों पर मार पड़ रही है। नमी की आड़ में उन्हें 200 रुपये तक की चपत लगाई जा रही है, जिससे किसान बेहद खफा है। पूरे दाम न मिलने से भड़के अनेकों किसान वीरवार को मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु व सचिव राहुल मियों कार्यालय में धान लेकर पहुंचे और उन्होंने धान दिखाते हुए पूछा कि इतने सूखे धान के भी पूरे दाम नहीं दिए जा रहे है। मौके पर ही उपस्थित अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव कामरेड प्रताप सिंह व अन्य किसान भी भड़क गए। आनन-फानन में जहां चेयरमैन व सचिव ने आढ़तियों व राइस सेलर मालिकों की आपात बैठक बुलाई वहीं एक आढ़ती को नोटिस भी जारी कर दिया। वहीं किसान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों से लूट किए जाने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला तो मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव भी किया। भड़के किसानों को चेयरमैन व सचिव ने भरोसा दिलाया कि जहां पूरे दाम दिलाए जाएंगे वहीं उठान में भी कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। किसान सभा के नेता कामरेड प्रताप सिंह, प्रधान राजबीर सिंह, डॉ मदन, शकतर सिंह, सतवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, भीम सिंह सैनी, महाबीर दहिया, राजेंद्र, शिव कुमार सहित अन्य किसानों ने जुलूस निकालने के बाद चेयरमैन व सचिव के समक्ष खुले आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में किसानों से सरेआम लूट की जा रही है और इसे संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों व राईस सेलर मालिक की मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कथित लूट बंद नहीं की गई तो किसान सभा कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने नमी की मात्रा भी 17 से बढ़ाकर 22 फीसदी तक करने व सेलर मालिकों से 67 किलोग्राम की बजाए 63 किलोग्राम चावल तय किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर रहते हुए धान की बोली कराएं।
इतनी मनमानी पहले कभी नहीं देखी : सोम सचदेवा
अनाज मंडी में धान खरीद व उठान को लेकर किसान ही नहीं बल्कि आढ़ती भी बेहद परेशान है। इसी परेशानी के चलते एक आढ़ती सोम सचदेवा ने मार्केट कमेटी चेयरमैन व सचिव के समक्ष पोल खोलते हुए किसानों के समक्ष कहा कि इतनी मनमानी व लूट पहले कभी नहीं देखी। इससे परेशान होकर वे डीसी को मिलने का भी मन बना चुके है। उन्होंने पूरी व्यवस्था को दुरुस्त बनाए जाने की मांग की।
आढ़ती को जारी किया नोटिस
एक किसान ने वीरवार को जब किसान सभा नेताओं के समक्ष धान खरीद को लेकर की जा रही मनमानी का दर्द बताया तो सभी तत्काल ही ढेरी पर पहुंचे, जहां आढ़ती ने उसे अपनी दुकान की ढेरी होने से ही इंकार कर दिया। इस पर किसान नेता भड़क उठे तो बाद में अधिकारियों को भी घेरा। इसके उपरांत जब अधिकारी वहां पहुंचे तो बताया गया कि इंकार आढ़ती ने नहीं मुनिम ने पूरी जानकारी के अभाव में किया था। अधिकारियों ने इसे मनमानी करार देते हुए आढ़ती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मनमानी सहन नहीं होगी : चेयरमैन
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु का कहना है कि आढ़तियों से लेकर खरीद एजेंसी व राइस सेलर संचालकों की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। ऐसे में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसानों को पूरा भाव दिलाया जाएगा, जिसके लिए वे मार्केट कमेटी सचिव के साथ हर रोज मंडी का दौरा भी करेंगे।