फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मथाना सीएचसी में मिली एक्सपायर दवायां , एसएमओ को दिया कारण बताओ नोटिस

मथाना सीएचसी में मिली एक्सपायर दवायां , एसएमओ को दिया कारण बताओ नोटिस

Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मथाना सीएचसी में मिली एक्सपायर दवायां , एसएमओ को दिया कारण बताओ नोटिस
मथाना सीएचसी में मिली एक्सपायर दवायां , एसएमओ को दिया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना स्थित सीएचसी में एक्सपायर दवाइयां मिलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों में भी हड़कंप सा मच गया है। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने एसएमओ डॉ. अनुपमा सैनी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब देने को कहा है।

सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने मथाना सीएचसी औचक निरीक्षण कर अस्पताल परिसर के अलावा वहां के रिकॉर्ड की जांच की और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा प्रबंधों और आवश्यक दवाइयों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की एमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन एवं दवाइयां मिलीं। इस पर सीएमओ ने स्टाफ नर्सों एवं एसएमओ की लताड़ लगाई। सीएमओ ने एसएमओ को नोटिस जारी कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि मथाना सीएचसी के निरीक्षण किया है। इस दौरान सीएचसी की एमरजेंसी में कई प्रकार की दवाइयां एवं इंजेक्शन एक्सपायर मिली है, जिस पर उन्होंने संबंधित एसएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed