फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पकड़ी गई, विभिन्न मार्कों की हजारों बोतल नकली शराब की बरामद

अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पकड़ी गई, विभिन्न मार्कों की हजारों बोतल नकली शराब की बरामद

Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पकड़ी गई, विभिन्न मार्कों की हजारों बोतल नकली शराब की बरामद
फोटो नंबर-17 से 19
विज्ञापन

राइस मिल में बन रही थी नकली शराब, सोनीपत की एसटीएफ ने 16 लोग पकड़े, दो मुख्य आरोपी फरार
- दो वाहन, विभिन्न मार्का की नकली शराब और कई खाली बोतलें कीं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र, इस्माईलाबाद। सोनीपत एसटीएफ की टीम ने हाईवे पर गांव ठोल के नजदीक स्थित एक राइस मिल में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने सैकड़ों पेटी नकली देसी शराब बरामद की है। सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
टीम की अगवाई कर रहे डीएसपी राहुल देव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हाईवे पर गांव ठोल के नजदीक सूर्य राइस मिल में नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है। टीम ने शनिवार सुबह सूर्य राइस मिल में दबिश दी। 16 लोगों को नकली शराब सहित दबोचा गया। इनमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, उमेग, पवन, बबलू, बशीर, देवेंद्र, प्रेमपाल, शिव शंकर, बंटी, रामनिवास, भूनेष कुमार, सुनील कुमार, गौरव, विजेंद्र, बंटी, मुलायम सिंह, महेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सुरेंद्र वासी इसराना, कृष्ण वासी पावहटी, जो इस फैक्टरी का संचालन कर रहे थे, दोनों फरार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी राइस मिल का बाहर से ताला लगा कर अंदर नकली शराब तैयार करते थे। फैक्टरी में एक मिक्सचर करने की मशीन, जिसमें बोतल व पव्वे तैयार किए जाते हैं। छह हजार लीटर की पानी की टंकी, हजार लीटर की एक टंकी, 449 पेटी माल्टा, 165 पेटी रसीला संतरा, 343 पेटी संतरा, जिसमें 17150 पव्वे हैं और करीब 13 हजार खाली पव्वे हैं, 14 हजार खाली बोतलें, 15 हजार गत्ता पेटी बरामद की गई हैं। फैक्टरी से 1500 लीटर स्पिरिट बरामद हुई है, जिससे करीब 5 हजार शराब की बोतलें तैयार होती है। इसके अलावा डाट बोतल व पव्वा की 12 बड़ी पेटी जो करीब दो लाख पव्वे व बोतलों पर लगाए जा सकते हैं, 3 बड़ी केन, जिनमें करीब 35 लीटर सेंट लावर था और कई कंपनियों के लेबल भी बरामद किए हैं। दो कैंटर भी पकड़े हैं जो शराब सप्लाई में इस्तेमाल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed