{"_id":"5b0c528c4f1c1bf16e8b5123","slug":"201527534220-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी चुनावों में अपने उम्मीद्वार उतारेगा पिछडा वर्ग : रंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी चुनावों में अपने उम्मीद्वार उतारेगा पिछडा वर्ग : रंबा
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले चुनावों में उम्मीदवारक उतारेगा पिछड़ा वर्ग : रंबा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कहा है कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पिछड़ा वर्ग अपने उम्मीदवारों को उतारेगा। वे सोमवार को अपने कार्यालय में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। रंबा ने सभी पदाधिकारियों को आह्वान किया वे लोगों के बीच जाकर जागरूक करें। जब हमारा समाज जागरूक होगा तो अपने आप उन्नति की ओर अग्रसर होगा। रामकुमार रंबा ने कहा एससी, एसटी व पिछड़ा वर्ग का आज भी हनन किया जा रहा है। एससी, एसटी व ओबीसी की आबादी कुल जनसंख्या की लगभग 82 प्रतिशत आबादी है। लेकिन हैरानी की बात है कि एससी, एसटी व ओबीसी को कुल 49.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वहीं जनरल कैटेगरी कुल आबादी का मात्र 18 प्रतिशत है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अब एससी, एसटी व ओबीसी सिर्फ 49.5 प्रतिशत में ही नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकता है। रंबा ने मांग की कि आरक्षण का सभी क्षेत्रों में लाभ दिया जाए, क्योंकि कोई भी सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग का सबसे अहम रोल होता है। इस मौके पर रोशन लाल धीमान, बलवंत सिंह, बलबीर सिंह, हरनेक सैनी, बाबू राम, प्रेम नागवान, फकीर चंद, मा. लाल चंद, धर्मपाल, कुलवंत सिंह, सुखविंद्र सिंह, शाम लाल सैनी, अमरजीत सिंह, गुरचरण, सुरेश धीमान व अन्य लोग मौजूद रहे।