{"_id":"5a92ff054f1c1bfe7e8b7a60","slug":"201519582981-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन : कलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन : कलावती
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन : कलावती
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आंगनबाड़ी में कार्यरत वर्कर, हेल्परों और खाना बनाने वाले मदर ग्रुप की महिलाओं की बैठक रविवार को हुई। इसमें आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन जिला सचिव कलावती ने की। इसमें सभी से आंदोलन को लेकर विचार किया गया और सुझाव लिए गए। बैठक में सभी सदस्यों ने एलान किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन लगातार चलाया जाएगा । यूनियन की जिला प्रधान परमजीत और जिला सचिव कलावती ने सदस्यों को कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और एकजुट रहें। जब तक सभी एकजुट हैं, कोई भी उनके आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों से हुई वार्ता विफल होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। यह आंदोलन अवश्य रंग लाएगा और सरकार को हमारी मांगें माननी ही होंगी, क्योंकि हमारी मांगें जायज हैं। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को इनेलो ने भी समर्थन दिया है, जो कि एक अच्छी बात है। बता दें कि 12 फरवरी से आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार तक पहुंचा रही हैं। अब तक आंगनबाड़ी कर्मी उपायुक्त, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप चुकी हैं। दो-तीन दिन पहले यूनियन के पदाधिकारियों की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मांगों को लेकर बैठक हुई थी, लेकिन यह बेनतीजा रही। इसके महिलाओं ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए शनिवार को जेल भरो आंदोलन चलाया था। बैठक में परमजीत, बलजीत, निर्मला, सुशीला, परमिंद्र, अरुणा, पूनम, सरोज, आशा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।