फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लंदन के लाइका रेडियो स्टेशन से मैं रवि शर्मा बोल रहा हूं...

लंदन के लाइका रेडियो स्टेशन से मैं रवि शर्मा बोल रहा हूं...

Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
लंदन के लाइका रेडियो स्टेशन से मैं रवि शर्मा बोल रहा हूं...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
लंदन के लाइका रेडियो स्टेशन से मैं रवि शर्मा, भारत में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। यहां लंदन में भी हम गीता महोत्सव मना रहे हैं। कुरुक्षेत्र में सौरभ चौधरी से जुड़ कर लंदन में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन 29 तारीख को कर रहे हैं। इस मौके पर गीता पाठ के साथ भजन-कीर्तन, प्रीतिभोज और प्रसाद की व्यवस्था होगी। यह निमंत्रण लंदन के विख्यात लाइका रेडियो के स्टार जॉकी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र रहे रवि शर्मा दे रहे हैं।
रवि ने मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वह गीता का महत्व समझते हैं और चाहते हैं कि इस पवित्र धर्मग्रंथ में निहित लोक कल्याण के संदेश को लोग अपने जीवन में उतारें। इसी मकसद से लंदन के कई शिक्षण संस्थाओं और धर्मस्थलों पर गीता महोत्सव के दौरान गीता पाठ, पूजा अनुष्ठान आदि कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें से कई कार्यक्रमों में वह स्वयं शिरकत करेंगे। लंदन सेंट स्टीफन स्कूल में भी गीता महोत्सव पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है। बुधवार को यूके में स्थित स्वामी नारायण मंदिर, बंगाली टेंपल विश्व हिंदू केंद्र और राधा कृष्ण मंदिर में भी गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां कई ऐसे युवा हैं, जो संस्कृत में गहरी रुचि रखते हैं। इन युवाओं को अपने साथ जोड़ कर वह मंगलवार को गीता पाठ कराएंगे।
विज्ञापन


मैं कुरुक्षेत्र की पुण्यभूमि, तपोभूमि और रणभूमि से जुड़ा हूं
मैं कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि से तपोभूमि से रणभूमि से बहुत निकट से जुड़ा हूं। चाहता हूं कि केवल लंदन में ही नहीं, बल्कि गीता का ज्ञान प्रकाश पूरे संसार में फैले। उन्होंने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर गीता प्रेमियों को अपनी और अपनी पूरी टीम की ओर से शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में मोदी के कार्यक्रम का लंदन में किया था संचालन
राज्य सरकार के निमंत्रण पर रवि शर्मा 2016 में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के शुभारंभ पर पहुंचे थे। वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेम्बले स्टेडियम लंदन में आयोजित समारोह के मंच संचालन का दायित्व मिलने पर भी चर्चित हुए थे।

शिक्षा के लिए रिक्शा चलाने की नौबत भी आई
अब तक कई बड़े पुरस्कारों और विदेशी बैनर के साथ अहम पदों पर कार्य कर चुके रवि शर्मा के आर्थिक हालात एक जमाने में नाजुक रहे थे। इन हालात के चलते उन्हें शिक्षा अर्जित करने के लिए रोहतक की सड़कों पर रिक्शा चलाने तक की नौबत भी आ गई थी। कड़ी मेहनत के बूते पर आज वे लंदन के प्रख्यात रेडियो जॉकी हैं।
केयू मंच से रहा पुराना नाता
केयू युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के पूर्व निदेशक अनूप लाठर के मुताबिक 70 के दशक तक रवि शर्मा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। रोहतक जिला के गांव बखेता निवासी रवि लंबे समय तक रोहतक स्थित की जनता कॉलोनी में रहे। उन्होंने बताया कि मंच से रवि शर्मा का पुराना नाता है।
अग्रसेन जयंती के गेस्ट आइटम में छा गये थे रवि
हरियाणवी लहजे में क्रिकेट कमेंट्री कर लोटपोट करने की उनकी कला छात्र जीवन के दौरान ही खूब चर्चा में रही। चार दशक पहले उन्होंने थानेसर शहर में आयोजित अग्रसेन जयंती में हरियाणवी कमेंट्री का गेस्ट आइटम पेश कर जबरदस्त धमाल मचाया था।

डेढ़ लाख में हुई थी शर्ट की नीलामी
लंदन के सनराइज रेडियो के सुपर स्टार रह चुके रवि शर्मा की यूके में लोकप्रियता का अंदाजा उन्हें खुद और परिवार वालों को तब हुआ, जब उनकी एक शर्ट डेढ़ लाख रुपये में नीलाम हुई। बता दें कि रवि शर्मा को एशियन फिल्म और मीडिया बर्मिंघम का यूके एशियन अवार्ड, यूके हिंदी समिति का संस्कृति सम्मान, नेशनल डीजे, बेस्ट ब्रॉडकास्टर अवार्ड आदि से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed