{"_id":"5a1323e94f1c1b69678bce5a","slug":"201511203817-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में कानूनी अधिकारों की जागरूकता के लिए प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में कानूनी अधिकारों की जागरूकता के लिए प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं में कानूनी अधिकारों की जागरूकता के लिए विजेताओं को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
महिलाओं में कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के तहत केयू के महिला अध्ययन शोध केंद्र द्वारा 16 नवंबर को आयोजित की गई विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र अर्पित गुप्ता को 2000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले साहिल को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्रों प्रियंका वर्मा, मोहित केमवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार तथा इशु प्रत्येक को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की गई थी। उपरोक्त सभी छात्र विधि के विद्यार्थी हैं तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विश्वविद्यालय परिसर में अन्य छात्र एवं छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रयास करेंगे तथा इसके लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाएंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आगामी समय में द्वितीय स्तर तथा तृतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। द्वितीय स्तर पर राज्य स्तरीय तथा तृतीय स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय महिला आयोग में इंटर्न करने का अवसर प्राप्त होगा। यह पुरस्कार वितरण महिला अध्ययन शोध केन्द्र की निदेशिका प्रो. रंजना अग्रवाल, विधि संस्थान के डॉ. अमित काम्बोज तथा केन्द्र की ही डॉ. वंदना दवे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्र द्वारा हरियाणा राज्य महिला आयोग की एक अन्य योजना छात्रा से छात्रा का सशक्तिकरण का भी शुभारंभ किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में विधि की पढ़ाई करने वाली छात्राओं द्वारा अन्य छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना है।