फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पक्ष-विपक्ष के नेता बोले- डेरा प्रेमी बनाए रखें शांति

पक्ष-विपक्ष के नेता बोले- डेरा प्रेमी बनाए रखें शांति

Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पक्ष-विपक्ष के नेता बोले- डेरा प्रेमी बनाए रखें शांति
फोटो 52,53,54, 55
विज्ञापन

पक्ष-विपक्ष के नेता बोले- डेरा प्रेमी बनाए रखें शांति
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सीबीआई कोर्ट के फैसले को लेकर हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में डेरा प्रेमियों में फैले आक्रोश पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने अदालत के फैसले का सम्मान करने और अराजकता से बचने की अपील भी की और कहा कि इससे होने वाला नुकसान सभी प्रदेश व देशवासियों का ही है। इन नेताओं के यह बयान उस समय दिए जब अदालत के फैसले केे बाद पंचकूला सहित अन्य जिलों व प्रदेशों में भी हिंसा की खबरें सामने आने लगीं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रेमी संयम बनाकर प्रदेश व देश का माहौल शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें।

अदालत के फैसले का करें सम्मान : सैनी
सांसद राजकुमार सैनी ने अपील की कि अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले का डेरा प्रेमियों को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद ही यह फैसला दिया है। इस फैसले का सम्मान करना हर देशवासी का नैतिक दायित्व है। अराजकता फैलाने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए और हर नागरिक का ऐसे में कर्तव्य है कि वह देश व प्रदेश की संपत्ति को नुकसान न करें और न ही होने दें।
विज्ञापन


शांति बनाए रखे डेरा प्रेमी : सुधा
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि डेरा प्रमुख के मामले में आए फैसले के बाद डेरा प्रेमियों को शांति बनाए रखनी चाहिए। अदालत के फैसले पर सभी को विश्वास करना चाहिए और किसी भी स्तर पर ऐसी सोच नहीं बनाई जानी चाहिए, जिससे देश व प्रदेश में किसी प्रकार का नुकसान हो। डेरा प्रेमियों को दूसरे लोगों को भी शांति में सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलने दें डेरा प्रेमी : अरोड़ा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि डेरा प्रेमी अदालत के फैसले को मान्य करें और किसी भी प्रकार से अराजकता न फैलने दें। अदालत के फैसले का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है और ऐसे में अराजकता से देश व प्रदेश को नुकसान होता है। डेरा प्रेमियों को शांति बनाए रखने व शरारत करने वाले लोगों से बचने का प्रयास करना चाहिए।

अदालत का फैसला करना चाहिए मान्य : धुम्मन
भाजपा लीगल सेल केे प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच का कहना है कि अदालत का फैसला सभी को मान्य करना चाहिए। किसी भी फैसले के विरोध में हिंसा नहीं होनी चाहिए। हर नागरिक को अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए उसे लागू करने में सहयोग करना चाहिए।

शांति बनाए रखें डेरा प्रेमी : खुबड़
आप जिलाध्यक्ष विशाल खुबड़ ने अपील की कि डेरा प्रेमियों को शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार से शांति भंग नहीं होने दी जानी चाहिए और डेरा प्रेमियों को न केवल इससे बचना चाहिए बल्कि ऐसे लोगों को भी रोकना चाहिए।


डीसी और एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील
डीसी सुमेधा कटारिया व एसपी अभिषेक गर्ग ने डेरा प्रेमियों को शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर डेरा प्रेमी को प्रदेश व देश का माहौल शांत प्रिय बनाए रखना चाहिए और अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। डीसी ने कहा कि फैसले से पहले भी जिला भर में शांति बनाए रखने की अपील की गई थी ओर प्रशासन की ओर से अभी भी यह अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed