{"_id":"59778d164f1c1b1b5e8b4727","slug":"201501007126-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गोवंश की बेकद्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गोवंश की बेकद्री
Updated Tue, 26 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़े रहे मृत गोवंश, नोचते रहे कुत्ते
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के कड़े आदेश और प्रशासन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद धर्मनगरी में गोवंश की बेकद्री हो रही है। इसके चलते न केवल ये गोवंश सड़कों पर हादसों का शिकार हो रहे हैं बल्कि इनसे दुर्घटनाग्रस्त होकर लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। जीवित ही नहीं बल्कि मृत गोवंश की भी कोई समुचित रूप से सुध नहीं ली जा रही है। यही कारण है कि मंगलवार को दो गोवंश दोपहर तक मृत पड़े रहे तो वहीं एक पिपली कुरुक्षेत्र सड़क पर बीच में ही पड़ा रहा। सड़क हादसे का शिकार हुए इस गोवंश के शरीर के कई भाग सड़क पर बिखरे रहे तो दोनों गोवंश को आवारा कुत्ते भी नोचते रहे।
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन के समीप सड़क पर रात के समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के चलते इन गोवंश की मौत हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गोवंश के अंग सड़क पर बिखर गए। बेकद्री यहीं नहीं थमी बल्कि इसके साथ ही संवेदनहीनता उस समय दिखाई दी जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक गोवंश को पांव बांधकर थीम पार्क में फेंक दिया, जिसके कई अंग भी कटे हुए थे। सड़क पर गुजरते राहगीर जहां मृत गोवंशों को देख प्रशासन को कोसते रहे तो वहीं थीम पार्क में भी गोवंश की बेकद्री को देख हैरान रह गए। थीम पार्क में क्रिकेट खेलने के लिए कुछ बच्चे आए तो उन्हें कुछ दुर्गंध आने लगी। उन्होंने पार्क के एकांत में देखा तो वहां मृत बैल पड़ा था, जिसके कई अंग भी गायब थे तो पीछे के पांव भी रस्सी से बंधे मिले। शिवम व मोनू सहित अन्य बच्चों ने बताया कि उन्होंने गोशाला से लेकर कई अधिकारियों को भी इसकी सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से भी उन्हें गंभीरता नजर नहीं आई। इसके बाद उन्होंने खुद ही पैसे एकत्रित कर उसे जमीन में दफनाने का प्रबंध किया तो खुद ही दफनाया भी।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर की सड़कों से पशुओं को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया था। सैकड़ों पशुओं को वहां शिफ्ट भी कर दिया गया था, लेकिन वहां किन्ही कारणों के चलते कई गोवंश की मौत के बाद यह अभियान भी ठंडा सा पड़ गया और अब फिर सड़कों पर इन गोवंश का जमावड़ा रहने लगा है।
विज्ञापन
15 अगस्त तक सभी गोवंश गोशाला मेें नहीं पहुंचे तो देंगे धरना : गर्ग
लोक स्वराज जनसेवा ट्रस्ट के प्रधान व गोसेवक रघुवीर गर्ग का कहना है कि सरकार व प्रशासन की ओर से 15 अगस्त तक शहर की सड़कों को पशु मुक्त बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। अगर इस दिन तक ये सभी पशु गोशालाओं व नंदीशाला तक नहीं पहुंचाए गए तो ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य उपायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे तो वहीं आग लोगों को भी साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की अनदेखी का ही परिणाम है कि लावारिस पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा है और यहां राहगीरों के साथ - साथ ये पशु भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। रात की घटना के बाद दोपहर तक बीच सड़क पर मृत पड़े रहे गोवंश से प्रशासन की संवेदनहीनता साफ दिखाई दे रही है।
हर घर में एक गाय की जाए जरूरी: मुकेश
शहरवासी मुकेश का कहना है कि सरकार द्वारा कानून बनाकर हर घर के लिए एक गाय रखना जरूरी कर देना चाहिए। जब हर घर में गाय होगी तो उनकी कद्र भी होगी और इस प्रकार से हादसों का शिकार होने से भी बचेंगी।
लोगों में जागरूकता लानी होगी: धर्मेंद्र
शहरवासी धर्मेंद्र का कहना है कि गोवंश को लेकर लोगों में जागरूकता लाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार व प्रशासन पहल कर सकता है। जो लोग गोवंश को पाल रहे है उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
नगर परिषद को सौंपा है पूरा जिम्मा: एसडीएम
एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक का कहना है कि शहर की सड़कों को गोवंश से मुक्त करने का जिम्मा नगर परिषद को सौंपा हुआ है और मृत पशुओं को भी परिषद द्वारा ही उठवाया जाता है। सड़क पर इतने समय तक मृत गोवंश पड़ा रहना गलत है। ऐसी सूचना मिलते ही नगर परिषद को तत्परता दिखानी चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक शहर की सड़कों को इन पशुओं से मुक्त बनाए जाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी मिलते ही उठवाए मृत गोवंश : भारती
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती का कहना है कि उन्हें जब सूचना मिली तो तत्काल ही संबंधित कर्मियों को मृत गोवंश उठाने के लिए निर्देश दे दिए गए थे। दोपहर को दोनों गोवंश उठा लिए गए गए थे जबकि थीम पार्क में मृत गोवंश के पड़े होने की उनके पास कोई सूचना नहीं आई। उन्होंने बताया कि अभी मथाना चौकी के समीप गोशाला व गांव बाहरी स्थित गोशालाओं में इन गोवंश को ले जाया जा रहा है। मंगलवार को भी 8 गोवंश यहां छोड़े गए तो वहीं पिछले दो दिनों में 20 गोवंश वहां पहुंचाए गए।
फोटो-27
गोशाला में भेजने को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
इस्माईलाबाद। गो प्राणी सेवा दल एवं भगवान परशुराम सेवादल के सदस्यों ने नेशनल हाईवे पर घूम रहे गोवंश को गोशाला में करने के लिए नायब तहसीलदार कृष्णचंद को ज्ञापन सौंपा और ‘असहाय करे पुकार बंद करो यह अत्याचार’ आदि नारे लगाकर रैली निकाल कर लोगों को गोसेवा के प्रति जागरूक किया। पहला कदम संस्था के सदस्य हुसैन कश्यप ने कहा कि जल्द से जल्द गायों को गोशाला में किया जाए। नेशनल हाईवे पर घूम रही गायों से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और गोवंश भी घायल हो रहे हैं। इसके अलावा ये पशु किसानों की धान की फसल व अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार कृष्णचंद ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर लव शर्मा, मनजीत चौधरी, शिव धीमान, हुसैन कश्यप, नरेंद्र कौशल, जवाहर लाल शर्मा, शुभम जैन, महेश टंडन, रवि सैनी, बिट्टू सैनी, बिट्टू, मीता, गोपी शर्मा जलबेहड़ा, कपिल शर्मा जंधेडी, रजत शर्मा, काली पंडित, दीपक शर्मा, पारस शर्मा, मोहित शर्मा टबरा, संजीव शर्मा टबरा, बिट्टू शर्मा, संदीप शर्मा, नछतर सैनी आदि मौजूद रहे।