फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तैयार की योजना:मिश्रा

यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तैयार की योजना:मिश्रा

Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तैयार की योजना:मिश्रा
फोटो-5
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में बनेंगे तीन नए थाने, 2 पर सरकार की स्वीकृति
-यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तैयार की योजना:मिश्रा
-थानेसर कृष्णा गेट और पिहोवा सिटी चौकी अपग्रेड, दोनों बनेंगे थाना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर की कृष्णा गेट पुलिस चौकी के अलावा अब पिहोवा सरस्वती चौक पर स्थित चौकी को अपग्रेड कर पुलिस थाने का रूप दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने राज्य सरकार को कुरुक्षेत्र जिले में तीन पुलिस थाने बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इनमें से उक्त दो पुलिस चौकियों थाना बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। यह जानकारी हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ.आरसी मिश्रा ने पत्रकारवार्ता में दी।
मिश्रा शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में जिला कुरुक्षेत्र के क्राइम का फीडबैक लेने के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। इस बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा प्रदेश में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विशेष योजना के तहत कार्य कर रही है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रत्येक जिले में 15 लाख रुपये के बजट से तमाम प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इतना ही नहीं युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति शिक्षित और जागरूक करने के लिए विशेष कार्यशालाओं और शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा कि जब युवा पीढ़ी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होगी तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में बहुत कमी होगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस योजनबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों से सामान्य ड्यूटी के रूप में केवल 8 घंटे ही ड्यूटी ली जा रही है, किसी विपरीत स्थिति और मेले के दौरान ज्यादा समय भी ड्यूटी दी जा सकती है। इसके अलावा कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों, चौकियों, कर्मचारियों के मकानों और स्कूलों की इमारतों का निर्माण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुराने थानों को नया बनाने का कार्य किया जा रहा है। कई जगहों पर नए थाने बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि पिहोवा में सरस्वती चौक पर स्थित शहर चौकी को और कृष्णा गेट चौकी को थाना बनाया जाएगा। जिले में 3 थाने नए बनाए जाने की योजना है, फिलहाल इनमें से दो थानों को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाहें हैं, इसके लिए जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा गांव स्तर पर दुर्गा आपरेशन अभियान चलाया जा रहा है और बसों में भी निरंतर चेकिंग की जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, डीएसपी मुख्यालय राज सिंह, डीएसपी नुपूर बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed