{"_id":"595e7af44f1c1b893f8b4575","slug":"201499364084-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा माहौल बिगाडना चाहते है शरारती लोग : मान सिहं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा माहौल बिगाडना चाहते है शरारती लोग : मान सिहं
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव बाहरी स्थित बाबा संवर नाथ डेरा एवं समाधि के मामले में ट्रस्ट और गांव के कुछ लोगों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच ट्रस्ट के प्रधान मानसिंह और ट्रस्टियों ने वीरवार को एसडीएम थानेसर और एडीसी धर्मबीर सिंह को शिकायत सौंपी। ट्रस्ट के प्रधान मान सिहं बचगांव ने कहा कि दलित समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ट्रस्ट को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा संवरनाथ डेरा दलितों का पवित्र तीर्थ है। मान सिंह ने कहा कि गांव के ही कुछ शरारती तत्व अपनी निजी रंजिश के चलते व गांव का माहौल बिगाड़ने को लेकर ट्रस्ट का नाम लेकर दुष्प्रचार कर रहे है, जो सहन नहीं होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश धंतोडी नंबरदार, उप प्रधान मिहा सिंह रंगा, सचिव ओम प्रकाश सरपंच किरमिच, सुरेंद्र चिबा, सह सचिव फूल सिंह दयालपुर, कोषाध्यक्ष कुलवंत कैंथला, महेंद्र और दीदार सिंह उपस्थित रहे।