फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   200 development works will be done in the entire city with a budget of 42 crores

Kurukshetra News: 42 करोड़ के बजट से पूरे शहर में किए जाएंगे 200 विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
200 development works will be done in the entire city with a budget of 42 crores
कुरुक्षेत्र। समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते विधायक सुभाष सुधा।
कुरुक्षेत्र। शहर के सभी वार्डों में छोटे और बड़े लगभग 200 विकास कार्यों को पूरा करने की सूची तैयार की गई है। इन विकास कार्यों पर लगभग 42 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। सरकार की तरफ से थानेसर क्षेत्र में पिछले लगभग नौ वर्षों से लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। इस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों तथा छोटी और बड़ी परियोजनाओं पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की राशि का बजट खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। वे सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसर शहर की लगभग सभी बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी हाल में ही सात सड़कों के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का बजट सरकार की तरफ से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में गलियों, पीने के पानी की पाइप लाइन, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी के लिए सेक्टर 13 से सेक्टर सात पिपली रोड तक, पावर ग्रिड से आयुर्वेदिक चौक तक सड़क को चौड़ा करने, पार्कों का जीर्णोद्धार करने, विभिन्न गलियों, सड़कों की मरम्मत करने, कॉमिर्शियल क्षेत्र में शौचालयों की मरम्मत करने, सेक्टर सात के पार्कों का जीर्णोद्धार करने, साधु मंडी सेक्टर 13 के पास सड़क का निर्माण करने, डीसी काॅलोनी में पार्क का जीर्णोद्धार करने व सड़कों की मरम्मत करने, सेक्टर तीन, चार व पांच में मैनहॉल को कवर करने और मरम्मत करने, सेक्टर तीन व पांच में सामुदायिक केंद्र के निकट शौचालयों की मरम्मत करने, सेक्टर चार, पांच व आठ में पार्क के सामने वाले क्षेत्र की मरम्मत करने और जीर्णोद्धार करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि विभिन्न जगहों पर आरसीसी और लोहे के बेंच रखवाने सहित पार्कों में ओपन जिम व पार्कों का सुंदरीकरण जैसे लगभग 200 विकास कार्यों की सूची तैयार करके प्रशासन के माध्यम से सरकार के पास भेजा गया है। इस मौके पर प्रदीप झांब, सुरेंद्र गोयल, ओपी बता, नंद लाल गर्ग, श्याम सुंदर मेहता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed