फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 villages of Thanesar constituency will get the gift of development, 48 roads will be paved.

Kurukshetra News: थानेसर हलका के 20 गांवों को मिलेगा विकास का तोहफा, 48 रास्ते होंगे पक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
20 villages of Thanesar constituency will get the gift of development, 48 roads will be paved.
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों में कुल 48 विकास कार्यों पर लगभग चार करोड़ 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ये सभी कार्य प्रदेश सरकार की खेत खलिहान रास्ता योजना के तहत किए जाएंगे। इनका मुख्य उद्देश्य खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को ईंटों और बीओई से पक्का करना है, ताकि किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 किलोमीटर तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है। इससे न केवल किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा होगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


योजना के तहत ईशाकपुर रोड से कुआं मान सिंह तक, चंदन के खेत से शीशपाल चौहान के खेत तक, प्रदीप नंबरदार के खेत से सुभाष चौहान के खेत तक, लुखी रोड से मोहिंद्र सिंह के खेत तक, मुख्य समसपुर रोड से सुमित्तर सिंह के खेत तक और मोती राम पंडित से बलविंदर सिंह पुत्र राज सिंह तक ईंट रास्तों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा हीरा सिंह फिरनी से कुलविंदर (पूर्व पंच) की कृषि भूमि तक, सरस्वती ड्रेन के पास से हंसराज के खेत तक और रामसरन के खेत से अजमेर सिंह के खेत तक भी पक्के रास्ते बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण सैनी के खेत से प्रवेश सैनी के खेत तक, गौशाला से रेलवे लाइन पार पंचायत भूमि तक, फकीर पुत्र दंतु राम के खेत से मंगत राम पुत्र दंतु राम के खेत तक, मंडी रोड से रामफल पुत्र माया राम के खेत तक, सुरेश के खेत से बिंदर के खेत तक और पीडब्ल्यूडी रोड गांधी नगर से खालिंदा राम तक रास्तों का निर्माण शामिल है। इसी तरह लुखी रोड से पृथी सिंह की कृषि भूमि तक, बाहरी रोड पंचायत भूमि तक, सतपाल सिंह तक और आनंद राम होते हुए सतपाल पुत्र तुलसी राम तक ईंट के रास्ते बनाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त तिगरी रोड से इंद्रा कॉलोनी तक, सुभाष के खेत से मेवा राम के खेत तक, सुनहरी खालसा मुख्य सड़क से राम सिंह रोर के खेत तक, रेलवे फाटक से गांव हरियापुर होते हुए बलबीर पुत्र बारू राम के खेत तक और मुख्य बारवा रोड से सुभाष नंबरदार के खेत तक कार्य होंगे। बारवा मुख्य सड़क से बलबीर सिंह के खेत तक, किरमच रोड से बलबीर के खेत तक, पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से रोशनी देवी पत्नी ओम प्रकाश के खेत तक, मुख्य फिरनी मंगत राम के खेत से महिंदर सिंह के खेत तक भी रास्ते पक्के किए जाएंगे।


दबखेड़ी रोड, मिर्जापुर-पिहोवा रोड, कैंथला खुर्द से शमसीपुर, गुग्गा माड़ी, शमसीपुर, कुंवारखेड़ी रोड सहित अन्य स्थानों पर भी ईंट और बीओई रास्तों का निर्माण प्रस्तावित है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से किसानों को अपने खेतों तक सुगम पहुंच मिलेगी और गांवों की बुनियादी संरचना और मजबूत होगी।

कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व अन्य सदस्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed