फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 new case found in kurushetra

कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 new case found in kurushetra
जिले में वीरवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 20 नये केस सामने आए हैं, जबकि 11 मरीज कोरोना वायरस को मात देते हुए अपने घर वापस लौटे हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 199 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 18088 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 17506 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 20 नए केस सामने आए है और 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन में सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज सामने आए है, जिनमें शाहबाद फेस-2 से 44 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 31 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला, नरकरतारी रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पटेल कालोनी से 78 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद फेस-1 से 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन के बीड़ कालवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, थानेसर के वार्ड नंबर 6 से 53 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 4 से 50 वर्षीय महिला, विष्णु कालोनी से 21 वर्षीय युवक, पिपली से 69 वर्षीय व्यक्ति व 41 वर्षीय महिला, खेड़ी मारकंडा से 34 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव लोटनी से 19 वर्षीय युवक, पिपली के वार्ड नंबर 5 से 28 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास से 38 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 38 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोविड-19 के मरीज जल्दी-जल्दी रिकवर भी हो रहे है। कुरुक्षेत्र में रिपोर्ट नेगटिव आने पर 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कालोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बालक, कैलाश नगर से 24 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से 9 वर्षीय बालक व 33 वर्षीय महिला, बीएमसी कालोनी से 34 वर्षीय महिला, पिपली न्यू पोस्ट आफिस के पास से 24 वर्षीय महिला, दयालनगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा वार्ड नम्बर 13 से 26 वर्षीय युवती, न्यू कालोनी पटेल नगर से 19 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय महिला के सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर आयुर्वेदिक व हिरमी कोविड केयर सेंटर और एलएनजेपी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 306 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 88 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि 13 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 13, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 33, घर में 5 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 22, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 1, डीएसयू करनाल में 1, अल केमिस्ट में 1, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 18088 सैंपलों में 17506 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 276 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 306 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 199 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 199 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक कोरोना पाजिटिव महिला की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 106 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed