{"_id":"61dc93c8b718612b901b823f","slug":"2-45-crore-tender-for-cleaning-the-city-engulfed-in-controversy-kurukshetra-kurukshetra-news-knl956448191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई का 2.45 करोड़ का टेंडर विवादों में घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई का 2.45 करोड़ का टेंडर विवादों में घिरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा शहर की सफाई को लेकर हुए एक सोसायटी के साथ हुआ टेंडर विवादों में आ गया है। नप के शहर की सफाई के लिए सोसायटी के साथ एक साल के लिए हुए करीब दो करोड़ 45 लाख रुपये के टेंडर में गड़बड़ घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं।
सोमवार सुबह अपने आवास पर जजपा नेता एवं सीएम विंडो नामित सदस्य योगेश शर्मा ने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नप की ओर शहर की सफाई के लिए चीका (कैथल) की एक सोसायटी को एक साल के लिए करीब दो करोड़ 45 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। आरोप है कि नप के अधिकारियों ने बिना पड़ताल किए अनुभवहीन सोसायटी को टेंडर दिया है। उक्त सोसायटी ने चीका नपा का अनुभव पत्र टेंडर में लगाया है।
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार नपा चीका ने उक्त सोसायटी को कोई अनुभव पत्र नहीं जारी किया है। आरोप है कि नप के अधिकारियों ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुभवहीन सोसायटी को सफाई का टेंडर जारी किया है। उक्त सोसायटी के खिलाफ लाडवा नगर पालिका की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया हुआ है। इस बावत मांग है कि इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जांच में सही मिले सोसायटी के कागजात: बलबीर रोहिल्ला
नप के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि सफाई को लेकर हुई टेंडर प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। सोसायटी की ओर से लगाए गए सभी कागजात की चीका नगर पालिका और कैथल नगर परिषद से रिपोर्ट मंगवा कर जांच कर ली गई है। सभी कागजात सही पाए गए हैं। वहीं टिप्पर को लेकर कोई टेंडर नहीं किया गया है। इस मामले में मंगलवार को प्रेस वार्ता करके तथ्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।