{"_id":"6b0c91955569c1987b01b1cf","slug":"1962-students-took-the-nmms-examination-at-nine-centers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164763-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नौ केंद्रों पर 1962 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नौ केंद्रों पर 1962 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 2438 विद्यार्थियों में से 1962 ने भाग लिया, जबकि 476 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और जिला स्तर पर गठित टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ संजय कौशिक ने बताया कि योजना के तहत मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर साल 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह चार वर्षों में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। निजी स्कूल में दाखिला लेने पर छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई थीं। पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा की सूचना दी गई थी और जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने और परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए भिवानी बोर्ड के साथ-साथ जिला स्तर पर भी उड़नदस्तों का गठन किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट के सीलबंद पैकेट एकत्र कर शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी से आए अधिकारियों को सौंप दिए गए।
आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को मिलती है छात्रवृत्ति
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना केंद्र सरकार की योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है, इसके तहत आठवीं कक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना का मकसद आर्थिक परेशानियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई छूटने से रोकना और स्कूल छोड़ने की दर कम करना है।