{"_id":"5c9925d4bdec2214065a591e","slug":"191553540564-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आनंद जायसवाल अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आनंद जायसवाल अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डॉ. आनंद जायसवाल के राष्टीय अवार्ड
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के सहायक प्रवक्ता डॉ. आनंद जायसवाल को उनके डिजिटल आर्ट शीर्षक आफ्टर द गेम के लिए अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के सबसे पुराने व ख्याति प्राप्त संस्था ऑल इंडिया फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया। यह संस्था प्रत्येक वर्ष डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इस वर्ष 2019 में नौंवी अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के कलाकारों ने भाग लिया।
गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार पद्मभूषण राम सुतार तथा नेशनल गैलरी ऑफ मार्डन आर्ट नई दिल्ली के पूर्व निदेशक तथा प्रसिद्ध कलाकार प्रो. राजीव लोचन ने प्रदान किया। डॉ. आनंद जायसवाल के इस चित्र में जीवन के जंजाल से जूझते स्त्री-पुरूष को दिखाया गया है। विभागाध्क्ष प्रो. राम विरंजन ने उन्हें बधाई दी तथा कहा कि यह पुरस्कार विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा व उत्साह से भरेगा।