{"_id":"5c968155bdec2214422fabb8","slug":"191553367381-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांगने, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में पति पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मांगने, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में पति पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। दहेज मांगने, मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इंदिरा कॉलोनी चम्मूकलां निवासी अमरजीत कौर वासी ने एसपी से शिकायत कर बताया कि ससुराल में उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पति भी उसे मजबूर करता है। अमरजीत ने बताया कि उसकी शादी 2003 में गांव मंटेडी वासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे तथा उससे माईके से मोटरसाईकिल लाने की मांग करने लगे। इस बीच कई बार पंचायत भी हुई और समाधान भी निकाला गया, लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
उन्होंने बताया कि उसका पति अशोक कुमार ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता था और कई बार संबंध भी बनाए। वहीं उसका ससुर जगदीश और सास कश्मीरो ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि ऐसा मामला एसपी कार्यालय से थाने में आया है। इसके आधार पर पीड़िता की शिकायत पर अशोक, ससुर जगदीश एवं सास के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।