Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को रखी श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की आधारशीला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को रखी श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की आधारशीला

Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को रखी श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की आधारशीला

विज्ञापन
देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू
- श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य शुरू
- 96 एकड़ जमीन पर 475 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वविद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के 26 दिन बाद शुक्रवार को निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। विश्वविद्यालय की 96 एकड़ भूमि की बाउंड्रीवॉल बनाने का कार्य आरंभ हो गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया। इस मौके पर हवन पूजन भी किया गया।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को विश्व के पहले श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की फतुहपुर में आधारशिला रखी। जिसके 24 दिन बाद विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया। इससे पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि विश्व भर में केवल मात्र इस आयुष विश्वविद्यालय में ही यूनानी, सिद्घा,आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, और होम्योपेथी सहित भारत की प्राचीन पांचों पद्घतियों में शोध का काम होगा। इससे पूरे विश्व को फायदा होगा और लोगों का इलाज भारत की प्राचीन पद्घतियों के साथ संभव हो पाएगा। आयुष विश्वविद्यालय एवं लोक निर्माण विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बलदेव धीमान, कुल सचिव डॉ.कृष्ण जाटयान, युवा नेता साहिल सुधा, गांव फतुपुर के सरपंच शमशेर सिंह, ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबडा ने मंत्रोच्चारण के साथ आयुष विश्वविद्यालय की चाहर दीवारी निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया । विधायक ने कहा कि गांव फतुपुर के सरपंच शमशेर सिंह व ग्राम पंचायत ने आयुष विश्वविद्यालय के लिए करीब 96 एकड जमीन उपलब्ध कराई है। इस विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी पर ढाई करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और इसका निर्माण कार्य 18 अगस्त 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा । इस दौरान विश्वविद्यालय का भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।इस क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव अमीन, खेडी रामनगर और पलवल के आसपास की जमीन पर आयुष विश्वविद्यालय के साथ-साथ राजकीय महिला कालेज, नर्सिंग कालेज का निर्माण किया जा रहा है, इससे 1600 से ज्यादा गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
स्थानीय लोगों को मिलेगा विश्वविद्यालय का लाभ
आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बलदेव धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत फतुपुर और विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से इस विश्वविद्यालय का निर्माण संभव हो सका है। यह विश्व का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां पांचों पद्घतियों पर शोध और शिक्षा दी जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों को भी विश्वविद्यालय का फायदा होगा। कुलसचिव डॉ. कृष्ण जाटियान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
खेड़ी रामनगर से बाईपास बनाने की मंजूरी

सरपंच शमशेर सिंह द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए विधायक ने खेड़ी रामनगर के ऊपर से बाईपास बनाने की अनुमति देने के साथ-साथ शीघ्र काम शुरू करने की घोषणा भी की। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से अमीन रोड को चौड़ा करने का भी काम शुरू कर दिया गया है।



ये रहे मौजूद
-----------------------
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मनोचा, एसडीओ गुरचरण सिंह, राममेहर शास्त्री,डा. आशिष मेहता, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सुच्चा सैनी, डा. सतीश वत्स, डॉ. उषा दत्त, ब्लॉक समिति मेंबर मंदीप चौधरी, वीर भान, सरपंच कुंवार खेड़ी मान सिंह, सरपंच आलमपुर रजनीश, सरपंच अमीन पुर्नवसु, सरपंच पलवल कृष्ण कुमार, सरपंच चंद्रभानपुर कृष्ण कुमार, सरपचं बारवा जसविंद्र सैनी, पार्षद प्रदीप सैनी, पार्षद गुरदयाल काजल, पार्षद भारत भूषण सिंगला, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, नरसिंह, रामकुमार, पूर्व सरपंच हुक्म सिंह, जोगिंद्र, मुल्तान सिंह, कालू, सुनील चंद्रभानपुरा, शमशेर सिंह, सीपी गुप्ता, रामलाल अमीन, सुरेश नंबरदार व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed