{"_id":"5c59e488bdec2253970c44ae","slug":"191549395080-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी,शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी,शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। परीक्षाओं के दौरान 11 वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता पिता के इकलौते पुत्र अभिषेक की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी वासी अभिषेक पुत्र रविंद्र कुमार कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल गीता निकेतन आवासीय विद्यालय का छात्र था। मृतक के पिता कुरुक्षेत्र में वकालत करते हैं। इस घटना की सूचना मिलते पर कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वरिष्ठ ने शोक प्रकट किया और वर्क सस्पेंड के साथ दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्र की आत्मिक शांति के लिये वकीलों प्रार्थना की गई और परिजनों को ढांढस बंधाई। इधर मृतक के स्कूल स्टाफ ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है। पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में 174 की कार्रवाई की है। परिजनों या स्कूल की ओर से इस घटना लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत भी सामने नहीं आई है।
स्कूल प्रिंसिपल बोले 25 जनवरी से 8 जनवरी तक थे पेपर
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल नारायण सिंह ने बताया कि 25 जनवरी से 8 फरवरी तक छात्र अभिषेक की परीक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में औसत था, लेकिन उसकी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी। पीटीएम में भी उसके पिता का व्यवहार अपने पुत्र के प्रति काफी सहयोगी देखा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्टाफ और अभिषेक के दोस्तों से भी पूछा गया था, लेकिन सभी ने यही बताया है कि वह नार्मल था, लेकिन उसने यह इतना बड़ा कदम कैसे उठाया, इससे सभी हैरत में है।