फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप ं

संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप ं

Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप ं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। स्वाइन फ्लू से पुराना बाजार वासी 40 वर्षीय कारोबारी दीपक गुप्ता की मौत का मामला सामने आने के बाद जहां पिहोवा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। शनिवार को जिला उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया तो वहीं इसके साथ ही पिहोवा, लाडवा व शाहाबाद सामुदायिक केंद्रों में भी ऐसे मरीजों के लिए अतिरिक्त दो-दो बेड का प्रबंध किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने भी विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की विशेष बैठक ली और इस संबंध में हर समय तत्पर रहने व निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए । विभाग की ओर से दीपक गुप्ता के दो परिजनों को स्वाइन फ्लू का उपचार दिया गया जबकि उनके करीबी रहे चार अन्य लोगों की भी जांच की गई। हालांकि विभाग की ओर से दीपक गुप्ता की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि नहीं की है जबकि इससे पहले विभाग ने उनका नमूने भी इस आधार पर नहीं लिया था। बता दें कि कारोबारी दीपक गुप्ता की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि उसके परिजनों ने की है। वहीं उनमें शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की सुस्त कार्रवाई के प्रति रोष दिखाई दिया। मृतक के पिता जय भगवान ने बताया कि उसके बेटे दीपक की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद सारा परिवार सदमे में है। बताया कि उनके परिवार के 12 सदस्य खांसी, जुकाम व बुखार जैसी बीमार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में चला हुआ है।
विज्ञापन



रतिया के विधायक रविंद्र बालियाला की पत्नी प्रो. वीरइंद्र कौर की भी स्वाइन फ्लू को लेकर की जांच
रतिया से इनेलो विधायक रविंद्र बालियाला की पत्नी एवं कुरुक्षेत्र के राजकीय महिला कॉलेज में इतिहास विभाग की प्रोफेसर वीरइंद्र कौर को भी स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा जताया गया है। इससे संबंधित लक्षण दिखाई देने पर विधायक स्वयं उन्हें लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की। स्वाइन फ्लू के अंदेशे के चलते ही चिकित्सकों ने उनके इससे संबंधित सभी टेस्ट किए तो वहीं प्राथमिक तौर पर सावधानी बरतने को भी कहा। हालांकि इन टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों व चिकित्सकों ने पीजीआई के अधिकारियों से भी बातचीत की तो वहीं नमूने भी भेजे। विधायक रविंद्र बालियाला ने देर रात करीब पौने 9 बजे अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी पिछले दो-तीन दिन से बीमार थी, जिन्हें जुकाम, खांसी आदि के लक्षण थे। वर्तमान में स्वाइन फ्लू के सामने आ रहे मामलों के चलते वे भी इसकी जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू के तौर पर उनकी जांच की। वहीं सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट अगले दो-तीन दिन में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी बीमार निजी अस्पताल से चल रहा इलाज
सुरेंद्र गोयल ने बताया कि उसकी बेटी कीर्ति को पिछले कई दिनों से बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में है, जिसका इलाज निजी अस्पताल से चल रहा है। उन्होंने बेटी के सभी टेस्ट करवा लिए हैं। पड़ोस में हुई दीपक की मौत से आस पास के लोग काफी डरे हुए हैं। मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग पुराना बाजार में बीमार लोगों के नमूने लेकर उनकी शंका का समाधान करे।


स्वास्थ्य विभाग ने रात करीब साढ़े 8 बजे की स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि, जारी किए आदेश
स्वास्थ्य विभाग ने भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। रात करीब साढ़े 8 बजे प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया गया कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला सिविल सर्जन ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में सभी चिकित्सकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान को अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे। इसके लिए सभी विशेष योजना तैयार करेंगे और इस योजना के तहत सभी रोजाना गतिविधियों को अंजाम देंगे। एलएनजेपी अस्पताल में विशेष कक्ष स्थापित करके 50 जोड़े कपड़े और आरआरटी के लिए मास्क और तमाम व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी इस प्रकार की व्यवस्थाएं करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने बचाव को लेकर ये दी लोगों को हिदायतें
-बार-बार साबुन और पानी से अपने हाथ धोयें
- जब खांसी या छींक आये, तो अपने मुंह और नाक को एक मास्क से ढक लें
- इस्तेमाल किये मास्क का तुरंत और सावधानी के साथ निपटान करें।
- संदिग्ध मरीज घर से बाहर निकलने में परहेज करें, नहीं तो मुंह पर मास्क का प्रयोग करें
-इन दिनों हाथ मिलाने से परहेज करें
-यदि किसी व्यक्ति को खांसी, जुखाम व बुखार जैसे लक्षण है तो तुरंत प्रभाव से चिकित्सक से सलाह लें


दीपक की मौत के कारणों की जांच जारी, विभाग के अधिकारी व चिकित्सक किए सर्तक : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि दीपक की मौत के कारणों को स्वाइन फ्लू की नजर से देखा जा रहा है। यह कंफर्म नहीं है कि दीपक की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पताल सहित उपमंडल स्तर पर विशेष कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पोसं टीम मौके पर पहुंची गई थी। मृतक की माता व पत्नी को स्वाइन फ्लू की दवाई दे दी गई है। इसके अलावा मृतक के करीब रहे 4 अन्य लोगों को भी उपचार दिया गया है।



स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त निर्देश: डीसी
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि पिहोवा में संदिग्ध स्वाइन फ्लू से कारोबारी दीपक की मौत से संबंधित सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह को निर्देश दिए गए हैं। दीपक की मौत निमोनिया व वायरल की वजह से हुई है। नमूने लेने से पहले ही दीपक की मौत हो गई थी। इस मौत को संदिग्ध स्वाइन फ्लू की नजर से देखा जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में बेहतर उपचार देने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed