फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय साईक्लिंग वेलोड्रम

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय साईक्लिंग वेलोड्रम

Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय साईक्लिंग वेलोड्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग वेलोड्रोम का निर्माण होगा। इस परियोजना के लिए खेल मंत्री अनिल विज ने मंजूरी दे दी है। विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर प्रश्न रखा कि थानेसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण किया जाना जरूरी है। इस प्रश्न पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। इनमें साई के रोहित और दिलावर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि तिगरी खालसा थानेसर के रहने वाले दिलावर ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया और कुरुक्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इसके अलावा थानेसर के ही गांव आलमपुर के साहिल ने जूनियर वर्ल्ड कप में प्रथम रैंक हासिल करके हरियाणा को गौरवान्वित किया। विधायक ने एशिया कप 2017 में साइक्लिंग खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विधानसभा सत्र में रखते हुए कहा कि आलमपुर निवासी साहिल ने एशिया कप 2017 में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं गांव मिर्जापुर के पंकज ने साउथ एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर हासिल किया। थानेसर हलका के साइक्लिंग के 100 से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं, लेकिन साइक्लिंग ट्रैक न होने की वजह से खिलाड़ियों को सड़कों पर ही अभ्यास करना पड़ता है। विधायक ने तथ्य सामने रखे कि पिहोवा रोड पर अभ्यास के दौरान 3 साइक्लिंग खिलाड़ियों की सड़क दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है। लिहाजा, उच्चस्तरीय सुविधाओं की यहां निहायत जरूरत है। तमाम पहुलओं को सुनने के बाद सदन में ही खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में साइक्लिंग वेलोड्रोम का निर्माण करने के लिए उपयुक्त भूमि का प्रबंध करके वेलोड्रोम के निर्माण के लिए शीघ्र ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद विधायक ने खेल मंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed