फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वर्ल्ड कप के लिए शाहाबाद की तीन हॉकी खिलाड़ी चयनित

वर्ल्ड कप के लिए शाहाबाद की तीन हॉकी खिलाड़ी चयनित

Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के लिए शाहाबाद की तीन हॉकी खिलाड़ी चयनित
शाहाबाद। लंदन में 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी ओलंपियन रानी रामपाल करेगी, जबकि रानी रामपाल के अलावा शाहाबाद की ओलंपियन नवजोत व नवनीत कौर भी वर्ल्ड कप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभा का लाजवाब प्रदर्शन करने वाली इन खिलाड़ियों का लक्ष्य वर्ल्ड कप में विजय पताका फहराना है।
विज्ञापन

कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप के लिए सशक्त अभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि अवश्य ही भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीत कर देश का नाम रोशन करेगी। रानी ने कहा कि काफी समय से टीम को इस चैंपियनशिप की प्रतीक्षा थी और 21 जुलाई से शुरू हो रहे इस महासंग्राम में भारतीय टीम अवश्य ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। नवजोत व नवनीत ने कहा कि पूरी टीम का फोकस इस प्रतियोगिता की जीत पर टिका है और इस बार वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक विजेता इंग्लैंड व अन्य सशक्त टीमों को परास्त करके दिखा दिया था कि इंडिया की टीम पूरी तरह से तैयार है। इन खिलाड़ियों के चयन पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अरूण कंसल, कर्ण राज सिंह तूर, गौरव बेदी, विक्रम अटवान, मलकीत ढकाला, रिंकू झरौली, विक्रम सिंह बीबीपुर, जंगबीर सिंह, नेत्रपाल तंगौर, अमरेंद्र कठवा ने खुशी व्यक्त की है और टीम की जीत की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed