{"_id":"5aac132c4f1c1b00768b5f25","slug":"191521226540-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र उत्सव : मां भद्रकाली मंदिर में आज ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र उत्सव : मां भद्रकाली मंदिर में आज ध्वजारोहण
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र उत्सव : मां भद्रकाली मंदिर में आज ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र शक्ति पीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र उत्सव शुरू हो चुके हैं। इसके चलते मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही श्रद्धलुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। उत्सव के चलते शुक्रवार को महाशक्ति की महापूजा की गई। शनिवार सुबह ही आरती और पूजन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद कलश पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में ध्वजारोहण होगा। इस दौरान ज्योति पूजन वरिष्ठ अधिवक्ता एसके गर्ग करेंगे। उत्सव के चलते मंदिर शोभायात्रा का आयोजन करेगा। इसे जिला उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया विधिवत रूप से रवाना करेंगे। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर जनता स्कूल, छोटा बाजार, कृष्णा गेट, रेलवे रोड से होते हुए कच्चा घेर, गऊशाला बाजार, शेख चेहली का मकबरा से होते हुए मंदिर पहुंचेगी।