फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जम्मू की पीडीपी और प्रदेश की खट्टर सरकार में कोई फर्क नहीं : सैनी

जम्मू की पीडीपी और प्रदेश की खट्टर सरकार में कोई फर्क नहीं : सैनी

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू की पीडीपी और प्रदेश की खट्टर सरकार में कोई फर्क नहीं : सैनी
जम्मू की पीडीपी और प्रदेश की खट्टर सरकार में कोई फर्क नहीं : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि आम जनता द्वारा चुनी गईं सरकारें खास तबकों की गुंडागर्दी और दहशत के आगे घुटने टेकने लगेंगी तो आम आदमी को इंसाफ कैसे मिलेगा। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार को जाट आरक्षण की आड़ में गुंडागर्दी और आगजनी करने वाले हवालातियों को रिहा करने से पहले पुनर्विचार करना चाहिए । सरकार के इस कदम से न केवल कबीलावाद को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दबंग लोग कानून को मक्कड़जाल समझकर संविधान और सरकारों पर हावी रहेंगे। इन्हें छोड़ने से पहले उन लोगों से पूछा जाना चाहिए जो उपद्रव का शिकार हुए। जिनके घर और कारोबार भी जल गए। सांसद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और जम्मू कश्मीर की भाजपा-पीडीपी की सरकार में कोई फर्क नहीं हैं।

दोनों सरकारों पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि महबूबा सरकार ने सेना पर पत्थर बरसाने वाले आतंकियों की सजा माफ करने का ऐलान किया है। इधर, हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने आगजनी, लूटपाट, निर्दोष लोगों का खून बहाने वाले उपद्रवी हवालातियों को रिहा करने का ऐलान किया है। यह निंदनीय है। सैनी ने दोनों सरकारों के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दबाव में आकर सरकारों द्वारा लिए गए इन निणर्यों से काननू व्यवस्था पर असर पडे़गा। साथ ही सेना का मनोबल गिरेगा। सांसद ने कहा कि दबंग लोग भविष्य में भी सरकारों को धमकाकर अपनी बात लठ्ठ के दम पर मनवाएंगे और ये गलत परंपरा समाज के साथ ही देश पर भारी पडे़गी। राजकुमार ने कहा कि 2019 में प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करने वाले से हिसाब चुकता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed