फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेलवे स्टेशन पर बंद डिजिटल समय सारणी और खस्ता अग्निश्मन यंत्रों पर भड़के एडीआरएम

रेलवे स्टेशन पर बंद डिजिटल समय सारणी और खस्ता अग्निश्मन यंत्रों पर भड़के एडीआरएम

Wed, 07 Feb 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बंद डिजिटल समय सारणी और खस्ता अग्निश्मन यंत्रों पर भड़के एडीआरएम
रेलवे स्टेशन पर बंद डिजिटल समय सारणी और खस्ता अग्निश्मन यंत्रों पर भड़के एडीआरएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
यहां न डिजिटल समय सारणी चल रही है और न ही वेटिंग रूम में कोई लाउड स्पीकर लगाया गया है। आपात सुरक्षा के लिए लगाए गए अग्निश्मन यंत्र भी खस्ता हाल में है तो सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। ये हालात हैं कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के। इन्हें देख दिल्ली से औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीआरएम नवीन परशुराम, एडीआरएम राजीव धनखड़, मुख्य परिचालन प्रबंधक एके सांसी के अलावा अन्य अधिकारी दंग रह गए। इससे वह भड़क उठे। उन्होंने तत्काल ही अधिकारियों को कड़े आदेश दिए कि सभी व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त की जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक रेलवे स्टेशन के हर कोने का निरीक्षण किया। विशेष ट्रेन से पहुंचे अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई यात्रियों से भी बातचीत की। साथ ही यहां आने वाली परेशानी जानीं। इसके साथ ही इन अधिकारियों ने स्टेशन अधिकारियों के कार्यालयों से लेकर टिकट बुकिंग काउंटर, सूचना कक्षा, टिकट खिड़की आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। यहां तक कि जिन कर्मचारियों को जो कार्य सौंपा हुआ है, वह करने में वे दक्ष भी है या नहीं, यह भी अधिकारियों ने पूछा। इसके साथ ही अधिकारी रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों को भी देखा। इस दौरान अधिकारियों की डिजिटल समय सारणी पर नजर पड़ी तो वह भी बंद मिली। इसे तत्काल ठीक करने के आदेश दिए। ये अधिकारी यात्रियों के प्रतीक्षालय पहुंचे तो वहां कोई लाउड स्पीकर नहीं मिला। इस पर कहा कि यहां बैठे यात्रियों को गाड़ियों के आने-जाने की सूचना कैसे सुनाई देगी। यहां तत्काल व्यवस्था की जाए।
अग्निश्मन यंत्र नहीं चला
एडीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर लगे अग्निश्मन यंत्रों के सही होने की जानकारी ली तो स्टेशन अधिकारियों ने उन्हें सही बताया। उसी समय एडीआरएम ने एक यंत्र चलाने के लिए कहा तो वह चल नहीं पाया। इसके बाद अधिकारियों के पसीने छूट गए और बगलें झांकने लगे। इस दौरान निरीक्षण पर आए अधिकारियों ने स्टेशन के प्रतीक्षालय और अन्य कक्षों में लगे बल्बों और पंखों के स्विच भी दबाकर देखे और हालात जाने। इसमें कोई बड़ी खामी नहीं मिली तो इसी दौरान अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर रखे डस्टबीन भी जांचे। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से पहुंचे अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हुआ तो सफाई भी शुरू हो गई। यहां तक कि स्टेशन के हर कोने में सफाई करवाई जाने लगी। ट्रैक पर से भी कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

यात्री बोले, पार्किंग पर की जा रही अवैध वसूूली
अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कई यात्रियों ने शिकायत की कि यहां बनी पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर निर्धारित 30 रुपये की बजाए 45 रुपये अवैध रूप से वसूल किए जाते हैं। इस पर पार्किंग संचालक ने सफाई दी कि 45 रुपये अगले दिन की पार्किंग के लिए ही वसूल किए जाते हैं। यह निर्धारित नियम अनुसार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed