फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई : गर्ग

इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई : गर्ग

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई : गर्ग
इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई : गर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अहम योगदान है। यह बात प्रदेश महासचिव पवन गर्ग ने अनाज मंडी में इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों आहुति दे दी। विरोधी दल के नेता भी उनके साहस के आज भी कायल हैं। उनकी बुद्धि, चतुराई और राजनैतिक दक्षता का गुणगान करते हैं।

गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवी पर्स की समाप्ति, प्रथम पोखरण परमाणु विस्फोट, हरित क्रांति जैसे अनेक अविस्मरणीय कार्य किए। गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व भी उन्होंने अदम्य साहस के साथ किया। इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के आक्रमण का अनुकूल जवाब देते हुए उसे करारी मात ही नहीं दी, बल्कि उसके पूरक अंग (बांग्लादेश) को अपनी सूझबूझ और राजनीति से अलग करवा दिया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर इंदिरा गांधी ने अनेक महान कार्य किए। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मेहर सिंह, सतीश दयालपुर, सुरेंद्र मित्तल, सतीश बिंदल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed