{"_id":"59e107df4f1c1b78548b735b","slug":"191507919839-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा में ग्राम वासियों को स्वच्छता व सरकारी योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा में ग्राम वासियों को स्वच्छता व सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गांव शेरगढ़ टबरा में ग्राम सरपंच राजविंद्र कौर के तत्वावधान में ग्राम में सफाई अभियान अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्राम सचिव ईशरपाल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम समृद्धि और ग्राम स्वच्छता पखवाड़ा आदि पर चर्चा की गई। इसके तहत सरपंच और ग्राम सचिव ने ग्रामवासियों के साथ ग्राम पंचायत विकास योजना, कृषि सभा, मिशन अंत्योदय, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मनरेगा, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर एडीओ सुशील कुमार ने किसानों को कृषि ये संबंधित जानकारी देकर धान के अवशेषों में आग न लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर ग्राम समाजसेवी धर्मवीर सिंह, पंच गुरप्रीत कौर, पंच नीना देवी, पंच कुलविंद्र सैनी, पंच अजय कुमार, पंच राजविंद्र आदि मौजूद रहीं।