फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   निट की अंकिता को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

निट की अंकिता को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Thu, 12 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
निट की अंकिता को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
नीट की अंकिता को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (नीट) में इंटर टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय खेल संघ के निर्देशन में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर, एनआईटी जालंधर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, थॉपर यूनिवर्सिटी पटियाला, पैक चंडीगढ़, स्लाइट लौंगोवाल इत्यादि संस्थानों से करीब 250 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में थॉपर यूनिवर्सिटी एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पैक चंडीगढ़ को प्रथम स्थान, पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पैक चंडीगढ़ को द्वितीय, महिला वर्ग में निफटम सोनीपत की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग और महिला वर्ग दोनों वर्गों में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीमें तृतीय स्थान पर रही। वालीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) दोनों वर्गों में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीमें विजेता रही। पुरुष वर्ग में स्लाइट लौंगोवाल एवं एनआईटी हमीरपुर की टीमें क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर रही। वालीबॉल प्रतियोगिता के दौरान हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एनआईटी कुरुक्षेत्र की अंकिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश कुमार उपस्थित ने अपने संबोधन में सभी आयोजकों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के खेल-कूद विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. डीपी सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रो. बलदेव सेतिया, प्रो. हरि सिंह, प्रो. रतना दहिया, प्रो. सरस्वती सेतिया, प्रो. टी रमेश, प्रो. अवधेश यादव, प्रो. पंकज वर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed