{"_id":"59beb6b34f1c1bb0688b5128","slug":"191505670835-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- भाट समाज के बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता: दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- भाट समाज के बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता: दहिया
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-36
- धर्मपाल भाट प्रदेशाध्यक्ष चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच की बैठक मंच के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कृष्णा कालोनी रोहतक निवासी मनोहर साकला को सर्व सम्मति से दलित पिछड़ा एकता मंच (ऑल इंडिया भाट समाज) का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा धर्मपाल भाट को हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने मनोहर साकला तथा धर्मपाल भाट से आशा व्यक्त की है कि वे अपने पदों की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरे देश व प्रदेश में भाट समाज के लोगों को एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाट समाज के बुजुर्गों को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है तभी भाट समाज एक सभ्य व सशक्त समाज बन सकेगा। मनोहर साकला ने अपनी नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत दहिया का आभार जताया। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाट समाज को एकजुट करने के लिए वे प्रदेशभर का दौरा करेंगे और भाट समाज की जन समस्याओं को प्रधानमंत्री, राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हल करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हरफूल भाट, ओम प्रकाश भाट, सुरेश भाट, मदन लाल भाट झज्जर, राजेंद्र भाट, हुक्मचंद, सत्यवान, राज कुमार, धर्मपाल, सन्जु, कन्हैया, कृष्ण, गोकल, बनवारी, धापा, ज्ञानों देवी, राम करण, रूकमणी आदि ने कहा कि भाट समाज को एकजुट होना होगा तभी हम उन्नति के पथ अग्रसर हो सकेंगे।