{"_id":"5978e51d4f1c1b123a8b4751","slug":"191501095197-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारीयों के न पहुंचने के कारण लगतार तीसरी बार हुई बैठक स्थगित : शीलू कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारीयों के न पहुंचने के कारण लगतार तीसरी बार हुई बैठक स्थगित : शीलू कुमारी
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबैन। बुधवार बाबैन ब्लाक समिति की चेयरपर्सन शीलू कुमारी ने कहा कि इस वर्ष ब्लाक समिति की तीन बैठकों की तारीख तय हुई, लेकिन बैठक से कुछ देर पहले इन्हें स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 10 जुलाई को बैठक बुलाई, लेकिन मौके पर उस बैठक को भी स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 25 जुलाई को बुलाई गई, लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ समय पहले ही इसे रद कर दिया गया। ब्लाक समिति की चेयरपर्सन शीलू कुमारी बीडीपीओ कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बाबैन ब्लाक के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये की ग्रांट भेजी गई है लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण वह ग्रांट ऐसे ही खाते में पड़ी है। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकारी न पहुंचने के कारण बैठक बार बार स्थगित कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हर बार बैठक में ब्लाक समिति के वायस चेयरमैन मोहित शर्मा, गौरव सूरा, निर्मला देवी, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाबैन ब्लाक में ग्रांट आई हुई पर कोरम पूरा न होने के कारण इस ग्रांट को गांवों के विकास के लिए जारी नहीं किया जा रहा है। जिस कारण सभी विकास कार्य ठप्प पड़े है। शीलू कुमारी ने सभी ब्लाक समिति के सदस्यों से आह्वान किया की अगली बैठक में सभी सदस्य पहुंचें और उनके हिस्से की जो ग्रांट बनती है उससे अपने ब्लाक समिति के गांवों के विकास कार्यों में लगाए।
क्या खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी
जब इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर ने बताया कि 10 जुलाई को एसवाईल मुद्दे को लेकर शाहाबाद मेें ड्यूटी लगने के कारण बैठक स्थगित की गई थी और कल अचानक एसडीएम शाहाबाद ने बैठक बुला ली थी, उसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा और जल्द एक दो दिन के अंदर बैठक को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
क्या खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी
जब इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर ने बताया कि 10 जुलाई को एसवाईल मुद्दे को लेकर शाहाबाद मेें ड्यूटी लगने के कारण बैठक स्थगित की गई थी और कल अचानक एसडीएम शाहाबाद ने बैठक बुला ली थी, उसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा और जल्द एक दो दिन के अंदर बैठक को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन