फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसानों और मजदूरों को भाजपा सरकार से कांग्रेस दिलाएगी निजात-सुर्जेवाला

किसानों और मजदूरों को भाजपा सरकार से कांग्रेस दिलाएगी निजात-सुर्जेवाला

Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों और मजदूरों को भाजपा सरकार से कांग्रेस दिलाएगी निजात-सुर्जेवाला
किसान-मजदूरों को कांग्रेस दिलाएगी न्याय : सुरजेवाला
विज्ञापन

राज्य सरकार पर धान खरीद में 5 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान और मजदूरों के साथ हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए केंद्र और राज्य से भाजपा की सरकार से निजात दिलाने काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे, उसे भूल कर केंद्र और राज्यों में बैठी भाजपा सरकारों किसानों और मजदूरों के साथ विश्वासघात कर उनकी पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है।
शनिवार को सुरजेवाला कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में हक मांगों आंदोलन के दौरान किसान व मजदूर बचाओ धरने में हजारों की संख्या में शामिल हुए जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों करोड़ का कर्जा माफ कर रहे हैं, जबकि देश के 72 करोड़ किसानों और मजदूरों का दो लाख करोड़ का कर्जा माफ करने से केंद्र सरकार साफ इनकार कर चुकी है। उन्होंने हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार पर किसानों की धान खरीद में 5 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार में शुरू किये गए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिन प्राइवेट बीमा कंपनियों को किसानों के खातों से 21 हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम निकाला गया है, वे प्राइवेट बीमा कंपनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते मित्रों की है। उन्होंने कहा कि रबी की फसल के आंकड़ों के अनुसार दस प्राइवेट कंपनियों को 16700 करोड़ का प्रीमियम लिया गया था, जबकि उन्होंने मुआवजा केवल 6 हजार करोड़ मिला, शेष धन प्राइवेट कंपनियों की जेब में गया।
विज्ञापन

इस धरने के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पूर्व मंत्री विधायक बचन सिंह आर्य, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, अनिल धंतौड़ी, फूल सिंह खेड़ी, पवन दीवान, रणजीता मेहता, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय छोक्कर, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पोते राव अर्जुन सिंह, सुरेश गुप्ता, भूपेंद्र फोगाट, प्रदेश महा सचिव सुरेश यूनिसपुर, यूथ विंग के पूर्व प्रदेश महासचिव पारथ तंवर, रूबल शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed