{"_id":"594ea3724f1c1be9328b46a1","slug":"191498325874-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने काटी अनाज मंडी में लगे वाटर कूलर की केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने काटी अनाज मंडी में लगे वाटर कूलर की केबल
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा। बिजली निगम की मनमानी अनाजमंडी में किसानों और नगरपालिका कर्मियों पर उस समय भारी पड़ी जब अनाज मंडी में लगे एक वाटर कूलर की केबल काट दी गई। दो दिन से काटी गई केबल के चलते जहां किसानों और कर्मचारियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है वहीं बोर्ड ने वाटर कूलर का बाकायदा बिजली कनेक्शन ले रखा है और विभाग का बिजली मीटर भी लगा हुआ है। इसके बावजूद भी निगम कर्मियों की ओर से बिना किसी कारण और सूचना के केबल काट देने से मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी भी सकते में हैं।
लाडवा मार्केट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी व सचिव जसबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि लाडवा अनाजमंडी में मजदूरों और किसानों की सुविधा के लिए कई वाटर कूलर लगा रखे हैं। इनमें से एक वाटरकूलर छोटे कॉमन शेड के पास लगा हुआ है, जिसके बिजली के मीटर की 40 मीटर लंबी केबल शुक्रवार को विद्युत प्रसारण निगम ने काट दी। उन्होंने बताया कि जब कमेटी के कर्मचारी शाम लाल व निर्मल कुमार इस बारे में निगम कार्यालय गए और वहां मौजूद जेई सतपाल से मीटर होने के बावजूद केबल काटे जाने की शिकायत की तो पहले तो जेई ने केबल काटे की जाने की बात मानने से ही इंकार कर दिया, बाद में उन्होंने माना कि केबल निगम के कर्मचारी सुरेंद्र मथाना ने काटी थी। उन्होंने कहा कि बाजार से नई केबल खरीद लें तो कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने बताया कि अनाजमंडी में सभी लाइटों और वाटर कूलरों के वैध कनेक्शन हैं और सभी पर मीटर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर बिजली निगम का कोई बकाया तक नहीं है। अब पुलिस को निगम की ओर से केबल चोरी की शिकायत दी जाएगी। इस बारे में विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ शेखर मोहन से बात की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई।