{"_id":"62e19c134ba40040997a1fdb","slug":"19-new-cases-of-corona-found-10-discharged-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1160239167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 19 नए केस मिले, 10 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 19 नए केस मिले, 10 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से एक साथ कई-कई केस सामने आ रहे हैं। वहीं बुधवार को भी 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और ठीक होने पर 10 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या
127 है, जिनमें से 120 होम आइसोलेट व सात अस्पताल में दाखिल हैं।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 751730 सैंपलों में से 723661 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 632 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 362 और रैपिड एंटीजन के 270 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.07 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। इस प्रकार अब एक्टिव केसों की संख्या 127 है।
उन्होंने बताया बुधवार को 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 10 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27273 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार वीरवार को 37 स्थानों पर कोरोना रोधी वैक्सीनलगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 26 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 35 जगहों पर डोज दी जाएगी।