फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिल्ली में किए केजरीवाल के काम होंगे आप का चुनावी मुद्दा: जयहिंद

दिल्ली में किए केजरीवाल के काम होंगे आप का चुनावी मुद्दा: जयहिंद

Sun, 24 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में किए केजरीवाल के काम होंगे आप का चुनावी मुद्दा: जयहिंद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद ने कुरुक्षेत्र से चुनावी रण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आप ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर नये हरियाणा के निर्माण की राजनीति करने का फैसला किया है। इसके चलते शहीदी दिवस पर हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है।
ढांड रोड स्थित निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में जयहिंद बोले कि पूरे देश में राजनीति नफरत फैलाने की है। समाज को धर्म-जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में सस्ती बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, निजी स्कूलों से बेहतर सरकारी, सुविधाओं से लेस सरकारी अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, किसान को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा, शहीद के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद दी गई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर दिल्ली मॉडल के साथ उनकी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। यदि अच्छे स्कूल, अस्पताल, अच्छी व्यवस्था चाहिए तो आप को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन



डा. जयहिंद ने ने कैथल में आत्महत्या करने वाले चौकीदार के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री से 50 लाख रुपये मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी और बोले कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चौकीदार नहीं भगत सिंह बनकर देश को चोर चौकीदारों से बचाएगा। =
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed