Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला भर के 600 किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सिखाएंगे फसल अवशेष प्रबंधन के गुर

जिला भर के 600 किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सिखाएंगे फसल अवशेष प्रबंधन के गुर

Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला भर के 600 किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सिखाएंगे फसल अवशेष प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
किसानों को वैज्ञानिक सिखाएंगे फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके
- कृषि विज्ञान केंद्र में लगेगा मेला, प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित
- किसानों द्वारा तैयार आचार, मुरब्बा, शहद, खुंभ, दूध से बने पदार्थो की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिले के करीब 600 किसान फसल अवशेष प्रबंधन के गुर सिखेंगे, जिनमें करीब 150 महिला किसान भी शामिल होंगी। उन्हें कृषि अनुसंधान केंद्र करनाल, कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वैज्ञानिक अवशेष प्रबंधन की तकनीक से अवगत कराएंगे तो वहीं इस दौरान उन्हें फसल अवशेष न जलाने को लेकर संकल्प भी दिलाया जाएगा। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को जिला स्तरीय कृषि मेला लगाया जाएगा, जिसका शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन उमा सुधा करेंगी।

मेले में जहां कृषि एवं वन विभाग की ओर से भी विशेष स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। मेले के दौरान जिला भर के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा तो वहीं किसानों द्वारा तैयार की गई खुंभ, आचार, मुरब्बा, दूध से बनाए पदार्थ, केंचुआ खाद सहित अन्य पदार्थो व कृषि यंत्रों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे मेले में पहुंचे किसानों को भी इन्हें तैयार करने की तकनीक सिखाई जाएगी तो इससे किसानों को होने वाले फायदे से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि फसल अवशेष प्रबंधन की पहले दो वर्ष पहले कुरुक्षेत्र से ही की गई थी, जिसमें पंजाब की कंपनी ने प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ मिलकर करीब एक माह तक प्रदर्शन भी किया था, इसके लिए गांव कमोदा का चयन किया गया था। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी भटनागर व डॉ. जेएन भाटिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है और इसके लिए किसानों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed