{"_id":"5bc23d15bdec22697d28a17e","slug":"181539456277-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए व पुराने बस स्टेंड पर बनाए जाएंगे एस्कीलेटर फुट ओवर ब्रिज, खर्च होंगे तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए व पुराने बस स्टेंड पर बनाए जाएंगे एस्कीलेटर फुट ओवर ब्रिज, खर्च होंगे तीन करोड़
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में पहली बार शहर के प्रवेश करने वाली सड़क परियोजना पर 57.35 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना के तहत पिपली से केयू थर्ड गेट तक करीब 9 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को दिसंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि इस परियोजना को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं इस परियोजना के अलावा नए व पुराने बस स्टैंड के सामने स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इस पर पर करीब 3 तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा मोहन नगर पुल से रेलवे रोड तक नया पुल बनाने पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। वे शनिवार को पिपली गीता द्वार से केयू थर्ड गेट तक बनने वाली 6 लेन सड़क परियोजना का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, युवा नेता साहिल सुधा ने पिपली से उक्त परियोजना के तहत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिपली से लेकर केयू थर्ड गेट तक जिला की सबसे सुंदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क को लेकर लंबे अरसे से प्रयास किए जा रहे थे। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से इस परियोजना को शुरू किया जा सका है। इस सड़क के सौंदर्यीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इतना ही नहीं इस सड़क का सारा काम लोक निर्माण विभाग द्वारा ही किया जा रहा है। इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बीच में एक मीटर डिवाइडर होगा और दोनों तरफ 10.75 मीटर- 10.75 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए ड्रेन (नाला) बनाई जाएगी और इस ड्रेन को रंग बिरंगी टाइलों से कवर किया जाएगा। इतना ही नहीं सड़क और नाले के बीच पेवर ब्लॉक लगाएं जाएंगे और इस जगह को पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि पिपली से लेकर मोहन नगर तक बेहतरीन डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी और मोहन नगर से थर्ड गेट तक एलईडी लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 56 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति दी है। सड़क का निर्माण कार्य 15 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि थानेसर विधानसभा में चार सालों में पिछले 60 सालों से भी ज्यादा विकास करवाने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा के उतर प्रदेश प्रभारी अव्बल सिंह राणा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जेपी कांबोज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, जिप उपाध्यक्षा परमजीत कश्यप, मुल्तान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झांब, सुशील राणा, ज्वैल सिंगला, मुकंद लाल सुधा. रमेश सुधा, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, विशाल शर्मा, दरबारा सिंह, डा. मुरारी लाल सैनी, हरदीप सिंह संजू, मनिंद्र सिंह छिंदा, प्रदीप सैनी, बलबीर सिंह, भारत भूषण, खैरती लाल सिंगला, नरेश शर्मा, यशपाल नांरग, अमीर चंद, लक्ष्मीकांत शर्मा, सोमनाथ नबंरदार, सुनील, सरपंच सतपाल, अग्रेज सिंह, जितेंद्र सिरसमा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सरपंच सुखदेव, राजेश, डॉ. राजेश, मोहन लाल, नेमचंद जैन, विनित क्वात्रा, बानी रतनडेरा, रेणु खुंगर, अन्नु, मंदीप चौधरी, ओमप्रकाश, विरेंद्र सिंह, पालीराम, धर्मपाल सिंह, अशोक जैन सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।