{"_id":"5b8060d642c792462d1345d1","slug":"181535140054-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. नीता खन्ना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. नीता खन्ना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव नियुक्त
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 63
डॉ. नीता खन्ना केयू की 49वीं की कुलसचिव नियुक्त
- देर शाम कार्यभार किया ग्रहण,
- शोध व शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बने केयू, यही प्राथमिकता : डॉ. नीता
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस हिसार की पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. नीता खन्ना को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार उन्हें आगामी दो वर्षो के लिए विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. नीता खन्ना ने शुक्रवार देर शाम केयू के 49वें कुलसचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके साथ उनके बेटे रोहित खन्ना थे। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। डॉ. नीता खन्ना ने 1976 में एचएयू हिसार से बीएससी, नागपुर यूनिवर्सिटी से 1978 में एमएससी व सीसीएस व एचएयू हिसार से 1995 में पीएचडी की। दिसंबर 2003 से लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस हिसार में प्रिंसिपल साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत थीं। शिक्षा व शोध के क्षेत्र में उनका लगभग 30 वर्षों का अनुभव है व कई अंतर्राष्ट्रीय शोध जनरल में उनके शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि केयू को शिक्षा व शोध के क्षेत्र में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छूए इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को साथ लेकर एक टीम के रूप में काम करेंगी। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. श्याम कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, डीन आफ साइंस प्रो. एनएन डोगरा, प्रॉक्टर डॉ. आरके देसवाल, जनसम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. दिलीप कुमार, प्रो. मंजूषा शर्मा, कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, डॉ. फकीर चंद, डॉ. हरदीप जोशी, डॉ. रंजना, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. चहल, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. हुकम सिंह रंगा, रवि थापा, राजकुमार सरदाना ने उन्हें बधाई दी।