फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नकली डाक्टर ने की जांच के बहाने महिला से छेडछाड ,लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नकली डाक्टर ने की जांच के बहाने महिला से छेडछाड ,लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नकली डाक्टर ने की जांच के बहाने महिला से छेडछाड ,लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
लाडवा। लाडवा क्षेत्र के एक गांव में एक घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक नकली डॉक्टर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस को सौंपने से पहले लोगों ने नकली डॉक्टर की पिटाई भी की। इसके बाद महिलाएं व उनके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज करा कर नकली डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामपाल पुत्र शाम लाल गांव मखाला थाना इंद्री एक जुलाई दोपहर 12 बजे के करीब उनके घर आया और उसे कहा कि वह बड़ा डॉक्टर है और गर्भवती महिलाओं की जांच करके लड़का या लड़की होने के बारे में बता देता है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर के अंदर ले गया और आधार कार्ड मांगा और जांच करने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। उससे अगले दिन ही उसकी डिलीवरी हो गई। वहीं लाडवा थाने पहुंचे महिला के पति ने बताया कि वह सुबह काम पर चला जाता है और उसकी पत्नी अकेली रहती है। रामपाल ने नकली डॉक्टर बनकर उसकी पत्नी से एक जुलाई को छेड़छाड़ की थी और भाग गया था। रवि कुमार ने बताया कि रामपाल मंगलवार को गांव में घूम रहा था तो उसे देखकर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद लाडवा पुलिस को मामले की सूचना दी गई और पुलिस के पहुंचने पर उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांववासी बीरभान, दीपक, धर्मबीर, आजाद, राजीव, सतबीर ने बताया कि यह व्यक्ति दो हफ्ते पहले भी गांव में आया था और इसी तरह की हरकतें की थी। बताया जाता है कि इससे पहले यह व्यक्ति गांव गुढा थाना बाबैन में भी नकली डाक्टर बन कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है और इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुढा ने बाबैन थाने में शिकायत दे रखी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराकर रामपाल निवासी मखाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed