फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नौ माह पहले उखाड़ी गई सड़क आज तक नहीं बनाई, गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

नौ माह पहले उखाड़ी गई सड़क आज तक नहीं बनाई, गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नौ माह पहले उखाड़ी गई सड़क आज तक नहीं बनाई, गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
नौ माह पहले उखाड़ी गई सड़क आज तक नहीं बनाई, गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नई अनाजमंडी के सामने की सड़क करीब नौ महीने पहले सीवरेज डालने के लिए उखाड़ दी गई थी। इसके अब तक न बनाए जाने से शनिवार को स्थानीय लोग भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग के एक्सईएन आरसी कांबोज मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर भी लोग शांत नहीं हुए और प्रशासन को सड़क बनाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। प्रवीण चौधरी ने कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़क नहीं बनी तो वे लोगों के साथ सड़क पर धरना शुरू कर देंगे।
संजय चौधरी, रविश कुमार, श्रवण, रिंकू, राजू, बिट्टू, अमन, सुभाष सैनी, सुखबीर, सतविंद्र, कंवलजीत, परमवीर, काला, हरचरण सिंह, सोहन सिंह, राजेंद्र, चरणजीत, आशीष, दिवाकर, प्रकाश, सोनू, रमेश, सुखदेव, जसपाल वर्मा, जसवंत सिंह, बलबीर बारना, तरसेम शर्मा, रघबीर सिंह, राजेश शर्मा, हीरा सिंह, सतीश शर्मा, पाला राम, मायाराम, भीम, सुधीर चुघ, पालू और मुकेश ने कहा कि करीब नौ महीने पहले इस सड़क को सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया था। उसके बाद इसे अब तक नहीं बनाया गया। इस कारण कई बार ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक सड़क में धंस चुके हैं। इसके साथ ही पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। इस कारण दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को सांस के रोग भी हो गए हैं। प्रवीण चौधरी ने कहा कि अब कुछ दिनों में गेहूं का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस सड़क की जरूरत जिले के सभी किसानों को होगी। इसलिए इस सड़क को प्राथमिकता से बनाया जाए।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल करेंगे वशिष्ठ कॉलोनी के निवासी
कुरुक्षेत्र। करीब तीन वर्ष पहले तोड़ी गई 33 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण न होने से नाराज वशिष्ठ कॉलोनी, मोहन नगर आदि कॉलोनी के लोग रविवार से इसी सड़क पर धरना देंगे। इसके साथ ही भूख हड़ताल भी शुुरू की जाएगी। पहले दिन लोक स्वराज जन सेवा ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग और राम नरेश यादव भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कॉलोनी के निवासियों सुशील अनेजा, राज कुमार चौधरी, गुरदेव सैनी, मुकेश सिसौदिया, सुनील, प्रदीप कुमार, ज्ञान सिंह, राजू बेदी, प्रीतम सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सरदमार जोगा सिंह, गगनदीप, मुलख राज अनेजा, सतीश मदान आदि की बैठक हुई। इसमें सड़क न बनाए जाने पर रोष जताया गया। साथ ही रविवार से शुुरू होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, जिप के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी आदि समर्थन देने का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य का नारियल भी करीब दो साल पहले तोड़ा गया था। इसके बाद बार-बार आश्वासन भी मिले, लेकिन सड़क निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed