फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जयपुर की टीम ने पानीपत को हराया

जयपुर की टीम ने पानीपत को हराया

Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जयपुर की टीम ने पानीपत  को हराया
जयपुर की टीम ने पानीपत को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सीबीएसई नॉर्थ जॉन और वेस्ट जॉन हॉकी प्रतियोगिताओं का दौर शुक्रवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम और सोम कॉन्वेंट गुरुकुल के खेल ग्राउंड पर 26 टीमों के बीच मैच हुआ। एक मैच में जयपुर की टीम ने पानीपत को हराया। प्रतियोगिताओं के दौरान सीबीएसई के ऑब्जर्वर कार्तिक जैन ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उसी तरह से महिला खिलाड़ियों को भी खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सीबीएसई की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नही होती, यहां सिर्फ आवश्यकता है मौका देने की। यह मौका सुभाष चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को देने का सराहनीय प्रयास किया है। अब वह दिन दूर नहीं, जब इस क्षेत्र की लड़कियां शाहबाद के बाद देश और विदेश में हॉकी के क्षेत्र में परचम लहराएंगी। प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन अपने आप में बहुत बड़ा प्रयास साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में महिला हॉकी नर्सरी की प्रर्यात संभावनाएं हैं। इसलिए सीबीएसई यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि सरकार के सहयोग से इस क्षेत्र से लड़कियों के लिए नर्सरी बनाए जाने की पहल करे।
विज्ञापन

सुभाष चौहान ने बताया कि शुक्रवार को कुल 26 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर-17 महिला वर्ग में संत बाबा भाग सिंह जालंधर को भगत पब्लिक स्कूल सिरसा ने 4-0 से पराजित किया। अंडर-19 महिला वर्ग में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल की टीम ने डीएम स्कूल भठिंडा को 2-0 से पराजित किया। डैली कॉलेज इंदौर ने गुरुनानक एमएस दोराहा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 महिला वर्ग में खालसा अकेडमी अमृतसर ने चंदन बाल विकास पानीपत को 4-0 से, डीएवी मल्टीपर्पज सोनीपत ने बाबा इस्सर सिंह लुधियाना को 3-1 से पराजित किया। अंडर-17 पुरुष वर्ग में विजय सेंट्रल स्कूल जयपुर ने बाल विकास स्कूल भोपाल को 2-0 से और अंडर-17 पुरुष वर्ग में भगत पब्लिक स्कूल सिरसा ने लिटल फ्लॉवर स्कूल संगरूर को 1-0 से पराजित किया। अंडर-17 में डिवाइन चाइल्ड महसाना गुजरात और बाल भवन भोपाल के बीच हुआ। सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराडसी और एएसएम पदमपुर राजस्थान के बीच, चंदन बाल विकास स्कूल पानीपत और आरपी डीएवी शाहबाद के बीच, अंडर-17 महिला वर्ग में आरपी डीएवी स्कूल शाहबाद और डिवाइन चाइल्ड महसाना गुजरात, सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराडसी और एएसएम पदमपुर राजस्थान के बीच मैच खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed