फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   180 players took aim in the air rifle competition

Kurukshetra News: एयर राइफल स्पर्धा में 180 खिलाड़ियों ने साधे निशाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
180 players took aim in the air rifle competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में मंगलवार को एयर राइफल पुरुष और महिला एयर राइफल स्पर्धा हुई, जिसमें 180 खिलाड़ियों ने निशाने साधे। इस मौके पर खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दिए। सात फरवरी को एयर पिस्टल स्पर्धा में पुरुष और महिला खिलाड़ी निशाने साधेंगे और फाइनल परिणाम प्रतियोगिताओं के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में कुवि का प्रतिनिधित्व 16 कुशल खिलाड़ी कर रहे हैं। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए दिनभर खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा और कुवि परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। कुवि में हो रही इस चैंपियनशिप में जहां विभिन्न विवि के खिलाड़ियों ने शूटिंग रेंज में निशाने साधे तो वहीं प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ी जीतने के लिए अभ्यास भी करते नजर आए।
विज्ञापन



कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि यह चैंपियनशिप 60 शॉट नियम के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में कंप्यूटरीकृत शूटिंग लक्ष्यों का उपयोग करते हुए सटीकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया चैंपियनशिप में नॉर्थ ईस्ट जोन और साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष और महिला विजेता खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में क्वालीफाई करेंगे वे 18 से 29 फरवरी को असम में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed