{"_id":"6ad5306aac1207dedb0f479f","slug":"180-patients-examined-at-a-free-medical-camp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162934-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निशुल्क मेडिकल कैंप में 180 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निशुल्क मेडिकल कैंप में 180 मरीजों की जांच
विज्ञापन
लाडवा। इंद्री मार्ग स्थित जस्टिस प्रीतम पाल यज्ञशाला में आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप में करीब 180 मरीजों की जांच और उपचार किया गया।
शिविर में एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुलाना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर परामर्श दिया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर का शुभारंभ हरियाणा के सेवानिवृत्त एडीजीपी अनिल कुमार राव ने किया, जबकि अध्यक्षता जस्टिस प्रीतम पाल ने की।
शिविर में आंख, नाक-कान-गला, दांत, हड्डी, बाल रोग और स्त्री रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों की टीम की इंचार्ज डॉ. बरसत शाफी ने बताया कि शिविर में करीब 180 मरीजों को जांच और उपचार की सुविधा दी गई। संवाद