फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 passenger trains running from Kurukshetra Junction closed since Corona period, only two running

कोरोना काल के बाद से कुरुक्षेत्र जंक्शन से चलने वाली 18 पैसेंजर ट्रेन बंद, चल रही मात्र दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
18 passenger trains running from Kurukshetra Junction closed since Corona period, only two running
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोरोना काल के बाद से कुरुक्षेत्र जंक्शन से चलने वाली 18 पैसेंजर ट्रेनें बंद पड़ी है। यहां से अब मात्र दो पैसेंजर ट्रेनें ही चल रही हैं। ये ट्रेनें भी मेल एक्सप्रेस के नाम से चलाई जा रही हैं। इसमें सफर करने के लिए यात्रियों से लगभग दोगुना किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करने के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल से पहले कुरुक्षेत्र जंक्शन से दिल्ली के लिए करीब सात, जींद के लिए छह, कैथल के लिए तीन और अंबाला के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। अब केवल यहां से दिल्ली के लिए ही दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन भी मेल एक्सप्रेस के नाम से चल रही है। कुरुक्षेत्र जंक्शन से चलने वाली पहली मेल एक्सप्रेस 04406 सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर निजामुद्दीन के लिए चलती है। वहीं दूसरी ट्रेन 04452 दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पुरानी दिल्ली के लिए चल रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जंक्शन से जींद, कैथल व अंबाला की ओर जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल में बंद हो गई थी, मगर अब स्थिति सामान्य होने के बावजूद इन ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी नहीं मिल रही है। जींद के लिए पहले कुल छह गाड़ियां चल रही थीं, जो वाया नरवाना व कैथल होकर जाती थीं। इसमें पांच गाड़ियां रोजाना व एक गाड़ी सप्ताह में एक दिन छोड़कर चलती थी। वहीं कैथल के लिए चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेन में सुबह 8 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे व तीसरी शाम 6 बजे निकलती थी। वहीं अंबाला के लिए चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें भी बंद पड़ी है। इनमें एक सुबह 6 बजे तो दूसरी शाम सात बजकर 40 मिनट पर चलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली के लिए दो पैसेंजर ट्रेन, जिन्हें मेल एक्सप्रेस के नाम से चलाया जा रहा है, उसमें यात्रियों से एक्सप्रेस का किराया वसूल किया जा रहा है। पहले किराया मात्र 35 रुपये था, जो अब बढ़कर दोगुना यानी 70 रुपये हो गया है। कोरोना के बाद से पैसेंजर ट्रेन के बंद होने का खामियाजा रेलवे विभाग से ज्यादा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। संवाद

बंद ट्रेनों को चलाने के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव: विनोद कुमार
अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बंद पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। यात्रियों की मांग के अनुसार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। फिलहाल कुरुक्षेत्र जंक्शन से दिल्ली के लिए ही दो ट्रेन पैसेंजर के रूप में चल रही है। बहुत जल्द अन्य पैसेंजर ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed