{"_id":"5b6f35e94f1c1bf5218b4624","slug":"171534014953-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेंद्र गुरुकुल प्रबंधन व स्थानीय मैनेजमेंट कमेटी ने महिला शिक्षिका की बीएड की डिग्री बताई फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेंद्र गुरुकुल प्रबंधन व स्थानीय मैनेजमेंट कमेटी ने महिला शिक्षिका की बीएड की डिग्री बताई फर्जी
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से छेड़छाड़ मामला
-जनेंद्र गुरुकुल प्रबंधन व स्थानीय मैनेजमेंट कमेटी ने महिला शिक्षिका की बीएड की डिग्री बताई फर्जी
- मैैनेजमेंट पदाधिकारी व सदस्य बोले, अब पुलिस को शिकायत देकर की जाएगी मामला दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। महावीर जैन स्कूल मैनेजमेंट सदस्य पर शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद शनिवार को जनेंद्र गुरुकुल प्रबंधन व स्थानीय मैनेजमेंट कमेटी मीडिया के सामने आई। स्कूल में ही पत्रकारों से बातचीत में शिकायकर्ता शिक्षिका की डिग्री पर ही सवाल उठाए तो उनकी बीएड डिग्री फर्जी करार दी। उन्होंने हालांकि महिला के आरोपों को को भी खारिज नहीं किया।
महासचिव वीके जैन, दिनेश जैन, लोकल कमेटी चेयरमैन सुभाष जैन लिली, कपिल जैन, राकेश जैन ने कहा कि नई कमेटी को 28 जुलाई को चार्ज मिला था जबकि उक्त मामला 17 जुलाई का बताया जा रहा है। इस संबंध में संस्था प्रधान ने चार बार प्रिंसिपल निधि वर्मा को बुलाकर बातचीत करनी चाही, लेकिन न तो प्रिंसिपल और न ही उक्त शिक्षिका ने मिलने की जहमत उठाई। कमेटी सदस्यों के दो गुट बने हुए हैं। नरेंद्र जैन पहले दूसरे गुट के साथ थे, लेकिन बाद में मौजूदा चेयरमैन व प्रधान के पक्ष में आ गए। इसे लेकर कुछ लोग राजनीति भी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र जैन के खिलाफ उक्त सदस्य काफी दिनों से सक्रिय थे और इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी के चलते आरोप इस राजनीति से भी प्रेरित हो सकते हैं। उक्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने संबंधित शिक्षिका की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बीएड डिग्री फर्जी है। इस संबंध में मैनेजमेंट ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जांच कराई, जिसमें बताया गया कि संबंधित महिला के नाम पर कोई रजिस्ट्रेशन बीएड में नहीं है। अब इस संबंध में मैनेजमेंट पुुलिस अधीक्षक से मिलकर केस दर्ज कराने की मांग करेगी, क्योंकि ऐसा कर उक्त शिक्षिका ने संस्था के साथ धोखा किया है। बता दें कि स्कूल शिक्षिका ने मैनेजमेंट सदस्य नरेंद्र जैन पर छेडछाड़ का आरोप लगाया था। 17 जुलाई के इस मामले में करीब 15 दिन बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया, जिसमें आरोपी को अदालत ने जमानत भी दे दी थी।
दबाव बनाने के लिए लगाए जा रहे हैं आरोप: शिक्षिका
शिक्षिका का कहना है कि आरोप गलत हैं। जानबूझ कर उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। वहीं पूर्व प्रिंसिपल निधि वर्मा व टीचर का कहना है कि नई मैनेजमेंट ने उनका पक्ष जानने का कोई प्रयास नहीं किया। महासचिव व चेयरमैन ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया और बुलाया जाता तो वह अपना पक्ष जरूर रखते।
विज्ञापन
सात सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
महासचिव वीके जैन व सुभाष जैन लिली ने कहा कि उक्त मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी की जांच तक प्रिंसिपल व शिक्षिका के साथ ही आरोपी सदस्य नरेंद्र जैन की स्कूल में एंट्री भी बैन रहेगी।