फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थैंक्यू मैडम, आपने हेलमेट नहीं पहना है....

थैंक्यू मैडम, आपने हेलमेट नहीं पहना है....

Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
थैंक्यू मैडम, आपने हेलमेट नहीं पहना है....
थैंक्यू मैडम, आपने बेहतर काम किया है, घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थैंक्यू मैडम, आपने हेलमेट नहीं पहना है। यह बेहद सराहनीय कार्य किया है। आप तो सम्मानित करने योग्य हैं। यह कहकर महिला डीएसपी ट्रैफिक तान्या सिंह ने दर्जनों दोपहिया वाहन चालक महिलाओं को फूल देकर सम्मानित किया। डीएसपी की बातें सुनकर महिलाएं खुद ही शर्मसार हो गईं। कई महिलाओं ने माना कि उन्होंने गलती की है। आगे से वे बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएंगी। यातायात नियमों का पालन करेंगी। मौका था यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नए बस अड्डे पर सुबह एक घंटा तक चलाए गए अभियान का। इसके बाद पिपली व केयू द्वितीय गेट के समीप भी पुलिस ने गांधीगिरी दिखाई और तीनों जगहों पर 1000 फूल यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों विशेषकर बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों को दिए। इस दौरान महिला डीएसपी ने दोपहिया सवार महिला व पुरुष वाहन के साथ-साथ नियमों की अवहेलना कर रहे कार चालकों को भी फूल देकर नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से महिला चालकों को नसीहत देते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी अपने पिता, पति, भाई व अन्य परिजनों को भी हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है, लेकिन वे खुद ही बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रही हैं तो ऐसे में वह अपने घर के पुरुषों को हेलेमट के लिए कैसे जागरूक कर सकती हैं। सभी वाहन चालक ऐसे होंगे तो अवश्य ही सड़क हादसों में इजाफा होगा। इन सड़क हादसों में हमें अपनों को ही खोना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक महिलाओं ने माना कि भविष्य में वे नियमों की अवहेलना नहीं करेंगी। इस दौरान पुलिस द्वारा नए बस अड्डे के समीप ही फ्लावर काउंटर भी लगाया गया तो पूरी टीम कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

उधर पुलिस टीमों को सड़कों पर देख नियमों की अवहेलना करने वाले अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

30 अप्रैल तक चलाया जाएगा अभियान : डीएसपी ट्रैफिक
डीएसपी ट्रैफिक तान्या सिंह ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा 23 से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की पुलिस जहां चालान काटती है, वहीं इस तरह के तरीकों से उनको नियमों की जानकारी भी दी जाती है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी जान की कीमत समझे। घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। इस बात को यदि याद रखेंगे तो कोई भी वाहन चालक लापरवाही नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 12 स्कूल व कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया जाएगा जागरूक
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हर दिन अलग-अलग तरीकों से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी बीच एक दिन जीरो टॉलरेंस डे मनाया जाएगा।

पुलिस के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा में करें नियमों का पालन : देवेंद्र
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार का कहना है कि यातायात नियमों की पालना पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर करनी चाहिए। पुलिस नियमों की अवहेलना पर हर रोज 100 से अधिक वाहनों के चालान करती है। इसके बावजद बड़े स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed