फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2 साल तक की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का स्वागत: दहिया

2 साल तक की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का स्वागत: दहिया

Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
2 साल तक की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का स्वागत: दहिया
12 नहीं 16 साल तक की लड़कियों से दुराचार करने वालों को हो फांसी: दहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष दहिया ने 12 साल तक की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा के प्रावधान का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के पूर्ण बहुमत से पास किए गए प्रस्ताव के बाद कानून बन जाने पर ऐसे अपराधों में अवश्य कमी आएगी। आज जिस तरह से बच्चियों के साथ घटना को अंजाम दिया जा रहा था उसको देखते हुए इस तरह के कानून की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कहा कि अकेले हरियाणा में 5 वर्षों में 12 वर्ष से कम आयु की 377 बच्चियों के साथ दुष्कर्म होना बेहद शर्मनाक है, लेकिन 16 साल की उम्र तक की बच्चियों के साथ इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के साथ भी इसी तरह का फैसला लागू होना चाहिए। अगर बच्चियों की उम्र 12 से बढ़ाकर 16 तक कर दी जाती तो यह प्रस्ताव ज्यादा सार्थक साबित होता। क्योंकि 16 साल तक की बच्ची लगभग अनजान होती है। इसलिए इस उम्र को 12 साल से बढ़ाकर 16 साल किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश मैं बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैैं। आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर मनप्रीत सैनी, हरप्रीत सैनी, राजकुमारी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी परवीन रानी, डॉ आशा रानी ,विनीता सारसा, कुसुम लता ,अनीता देवी ,कविता देवी, अंगूरी देवी, बंतो देवी और गांव के मौजिज लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed