{"_id":"5aa429cb4f1c1ba3238b47c4","slug":"171520708043-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद घेराव के लिए 13 को हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद घेराव के लिए 13 को हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : नैन
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद घेराव के लिए 13 को हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : नैन
लाडवा। संसद का घेराव करने के लिए ब्लॉक से भाकियू के हजारों सदस्य दिल्ली जाएंगे। अनाजमंडी में किसान विश्रामगृह में भाकियू की बैठक में 13 मार्च को होने वाले संसद घेराव की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्षता भाकियू के जिला प्रधान जयपाल नैन मुकरपुर ने की। प्रधान ने कहा कि सरकार हर कदम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा करके भाजपा ने किसानों के वोट लिए और अब इसे लागू करने पर चुप्पी साध ली। किसानों के खातों से जबरन करोड़ों रुपये बीमा के लिए काट लिए गए और खराब फसल का मुआवजा तक कंपनियों ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि संसद का घेराव करने के लिए ब्लॉक से हजारों किसान भाग लेंगे। इस दौरान सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गई और गांवों में किसानों को निमंत्रण देने के लिए कहा गया। इस अवसर पर राजपाल बपदा, मदनपाल, मामचंद, शेर सिंह, ईश्वर सिंह, जयपाल, मामचंद बदरपुर, कर्म सिंह, सतपाल, धर्मपाल, धर्म सिंह, रामकरण, सूरजमल, कर्म सिंह छारपुरा, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।