{"_id":"5a8b221a4f1c1ba32a8b84dc","slug":"171519067674-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मार्च को होगा केयू शिक्षक संघ का चुनाव : डॉ. संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मार्च को होगा केयू शिक्षक संघ का चुनाव : डॉ. संजीव
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात मार्च को होगा केयू शिक्षक संघ का चुनाव : डॉ. संजीव
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कुटा प्रधान डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने कुटा चुनाव सात मार्च को कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्थापना शाखा के अधीक्षक कृष्ण चंद्र पांडे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। चुनावों को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सात मार्च को चुनाव कराना निश्चित किया गया है। इस दिन सभी शिक्षक अपने मत का प्रयोग शाम तीन बजे तक कर सकेंगे।
चुनाव के लिए शिक्षकों के वोटो की पहली सूची 22 फरवरी को सुबह 11 बजे लगाई जाएगी। 23 फरवरी को शाम चार बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकती हैं। अंतिम लिस्ट 23 फरवरी को शाम पांच बजे लगाई जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन 24 फरवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। 26 फरवरी को दोपहर एक बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट 26 फरवरी को दोपहर दो बजे कुटा ऑफिस में लगाई जाएगी। वोटो की गिनती सात मार्च को दोपहर तीन बजे के बाद की जाएगी। निर्वाचित नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को शिक्षक क्लब में होगा। इस मौके पर कुटा कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।