{"_id":"5a81e61f4f1c1b8e268b9cba","slug":"171518462495-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें अधिकारी : डीसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें अधिकारी : डीसी
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी सुमेधा कटारिया ने लोक निर्माण विभाग और जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित कोर्ट में लंबित मामलों को जल्द निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अमलीजामा पहनाएं। लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू करवाया जाए। साथ ही जारी कार्यों को तेजी से पूरा करें। निर्देश दिए कि विकास कार्यों का नियमित रूप से ब्योरा देें। विकास कार्यों के लिए मुख्यालय से संपर्क करके शीघ्रता से स्वीकृति ली जाए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे शहर के सीवरेजों की व्यवस्था पर नजर रखें। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता सतपाल सरोहा, कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, जयप्रकाश कांबोज, राजेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।